” दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न*”* कवर्धा में आध्यात्मिक वातावरण के बीच हुआ भजन-कीर्तन, सत्संग, आरती एवं भंडारा*”* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

” दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न*”*
कवर्धा में आध्यात्मिक वातावरण के बीच हुआ भजन-कीर्तन, सत्संग, आरती एवं भंडारा*”*
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
कवर्धा।* दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित *” देव दुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव*” का भव्य आयोजन *7 अगस्त 2026, शुक्रवार* को *शौर्य भवन, ठाकुरपारा, कवर्धा* में श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ *” रुद्री पाठ*” से हुआ । इसके पश्चात भजन-कीर्तन एवं सत्संग विचार का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक ज्ञान एवं गुरु महिमा का श्रवण किया। तत्पश्चात विधिवत *” आरती*” संपन्न हुई तथा कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने *” भंडारा प्रसादी*” ग्रहण की।
*” गणमान्य अतिथियों की रही उपस्थिति*”
गुरु पूर्णिमा महोत्सव में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में *जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी जी, पूर्व विधायक श्री सियाराम साहू जी, पूर्व सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग श्री महेश चंद्रवंशी जी, पार्षद नगर पंचायत पिपरिया श्री चित्रबाहू देवांगन जी, अध्यक्ष देवांगन समाज पिपरिया श्री शंकर देवांगन जी, पूर्व सभापति जिला पंचायत श्री मन्नू चंद्रवंशी जी, पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस बोड़ला श्री डाकोर सिंह चंद्रवंशी जी, अशोका पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर श्री पवन देवांगन जी व श्रीमती सारिका देवांगन जी एवं प्रिंसिपल श्री लोकनाथ देवांगन जी* सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
*ब्रह्म ज्ञान को आत्मसात करने की आवश्यकता — श्री कैलाश चंद्रवंशी*
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए *श्री कैलाश चंद्रवंशी जी* ने दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि *” गुरुदेव सर्व श्री आशुतोष महाराज जी*” की कृपा से दिल्ली से पधारी साध्वी बहन जी के मुखारविंद से सत्संग विचार के माध्यम से *ब्रह्म ज्ञान के महत्व को समझने और उसे अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है।*
उन्होंने आगे कहा कि *छत्तीसगढ़ प्रभारी स्वामी अखिलेशानंद जी* द्वारा छत्तीसगढ़ के कोने-कोने में पहुंचकर ब्रह्म ज्ञान का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस आध्यात्मिक एवं जनकल्याणकारी कार्य के लिए उन्होंने *पूरे कबीरधाम जिले की ओर से स्वामी अखिलेशानंद जी एवं दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।*
*” भक्ति एवं आध्यात्मिकता से सराबोर रहा आयोजन*”
गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान शौर्य भवन का वातावरण भक्ति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा एवं समर्पण व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन के माध्यम से *” गुरु महिमा, ब्रह्म ज्ञान एवं आध्यात्मिक जागरण*” का संदेश दिया गया।
उक्त जानकारी पूर्व सभापति व पार्षद एवं जिलाध्यक्ष देवांगन समाज नरेन्द्र देवांगन ने दी ।




