पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव ने नवनियुक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिरदार का पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया तथा जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिस प्रशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।** नवनियुक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने संभाला पदभार, कार्यालय की शाखाओं का किया निरीक्षण** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कवर्धा | 30 जुलाई 2026। जिला बलौदाबाजार से स्थानांतरित होकर कबीरधाम पहुंचे नवनियुक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव (आईपीएस) से सौजन्य भेंट करने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया तथा जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिस प्रशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। पदभार ग्रहण करने के बाद श्री हेमसागर सिदार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य लिपिक शाखा, वेतन शाखा, स्टोर शाखा, एसआरसी, रीडर, डीसीबी, डीसीआरबी एवं आवक-जावक शाखा का भ्रमण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा कार्यालयीन कार्यप्रणाली की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन, समन्वय और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को त्वरित एवं बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना तथा जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। कबीरधाम पुलिस परिवार ने नवनियुक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव का लाभ जिले की पुलिस व्यवस्था को मिलेगा। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट Spread the love Post navigation कवर्धा में पहली बार जिला स्तरीय कूड़ो प्रतियोगिता का ऐतिहासिक आयोजन, 550 खिलाड़ियों ने दिखाया दम** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में कुण्डा को बड़ी सौगात, नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए ₹2.50 करोड़ और 56 नए पदों की मिली प्रशासकीय स्वीकृति** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट