कबीरधाम जिले के थाना पंडरिया पुलिस का अभिनव पहल।

लापरवाही पूर्वक वाहन चला रहे वाहन चालकों पर चलानी कार्यवाही कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 3800/ रुपए का समन शुल्क वसूल किया गया।

चलानी कार्यवाही कर कुल 22 वाहन चालकों को हेलमेट का वितरण किया गया।

दुपहिया वाहन चालक को हेलमेट पहनने, यातायात के नियमों का पाल हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

कवर्धा,, कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री नरेंद्र कुमार बेंताल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक पंडरिया श्री मुकेश यादव के द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन कर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही करते हुए वाहन चालकों को हेलमेट की उपयोगिता एवं हेलमेट पहनने से होने वाले लाभ एवं सुरक्षा संबंधी सुझाव देते हुये 22 दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरण किया गया। साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही कर 3800/ रुपए का समन शुल्क वसूल किया गया। पंडरिया पुलिस के इस अभिनव पहल को देख क्षेत्रवासियों के द्वारा पुलिस के हेलमेट के प्रति आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को जागरूक कर यातायात के नियमों की विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करने पर खूब सराहना किया गया।

Spread the love

You missed