उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अमरकंटक के लिए अन्नकूट रथ किया रवाना** सावन में कांवड़ यात्रियों के लिए मृत्युंजय आश्रम में प्रतिदिन लगेगा निःशुल्क भंडारा** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कवर्धा/रायपुर, 29 जुलाई 2026। सावन मास के पावन अवसर पर अमरकंटक से कवर्धा तक कांवड़ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सेवा के लिए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की विशेष पहल पर मृत्युंजय आश्रम, अमरकंटक में प्रतिदिन निःशुल्क भंडारा संचालित किया जाएगा। इसी उद्देश्य से बुधवार को विधायक कार्यालय से भोजन सामग्री से भरे अन्नकूट रथ को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रवाना किया गया। “हर-हर नर्मदे” और “बोल बम” के जयघोष के बीच रवाना हुए इस सेवा अभियान में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के भगत पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं को मिलेगा निःशुल्क भोजन और ठहरने की सुविधा मृत्युंजय आश्रम में कांवड़ यात्रियों के लिए निःशुल्क भोजन और आवास की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को प्रतिदिन दाल, भात, सब्जी, पूड़ी, हलवा और खीर जैसे भोजन श्रद्धापूर्वक परोसे जाएंगे। पिछले वर्ष इस सेवा का लाभ हजारों श्रद्धालुओं ने उठाया था, और इस वर्ष भी इसे अधिक व्यापक रूप में संचालित किया जा रहा है। भक्ति के साथ सेवा का भी संदेश सावन मास में लाखों श्रद्धालु अमरकंटक से पवित्र नर्मदा जल लेकर भोरमदेव और बूढ़ा महादेव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए पदयात्रा करते हैं। ऐसे में मृत्युंजय आश्रम का यह निःशुल्क भंडारा श्रद्धालुओं के लिए आस्था, सेवा और समर्पण का केंद्र बन गया है। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़  संपादक: डी. एन. योगी

D.N. Yogi

ByD.N. Yogi

Jul 30, 2026

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अमरकंटक के लिए अन्नकूट रथ किया रवाना**

सावन में कांवड़ यात्रियों के लिए मृत्युंजय आश्रम में प्रतिदिन लगेगा निःशुल्क भंडारा**

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कवर्धा/रायपुर, 29 जुलाई 2026। सावन मास के पावन अवसर पर अमरकंटक से कवर्धा तक कांवड़ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सेवा के लिए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की विशेष पहल पर मृत्युंजय आश्रम, अमरकंटक में प्रतिदिन निःशुल्क भंडारा संचालित किया जाएगा। इसी उद्देश्य से बुधवार को विधायक कार्यालय से भोजन सामग्री से भरे अन्नकूट रथ को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रवाना किया गया।

“हर-हर नर्मदे” और “बोल बम” के जयघोष के बीच रवाना हुए इस सेवा अभियान में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के भगत पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्रद्धालुओं को मिलेगा निःशुल्क भोजन और ठहरने की सुविधा

मृत्युंजय आश्रम में कांवड़ यात्रियों के लिए निःशुल्क भोजन और आवास की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को प्रतिदिन दाल, भात, सब्जी, पूड़ी, हलवा और खीर जैसे भोजन श्रद्धापूर्वक परोसे जाएंगे। पिछले वर्ष इस सेवा का लाभ हजारों श्रद्धालुओं ने उठाया था, और इस वर्ष भी इसे अधिक व्यापक रूप में संचालित किया जा रहा है।

भक्ति के साथ सेवा का भी संदेश

सावन मास में लाखों श्रद्धालु अमरकंटक से पवित्र नर्मदा जल लेकर भोरमदेव और बूढ़ा महादेव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए पदयात्रा करते हैं। ऐसे में मृत्युंजय आश्रम का यह निःशुल्क भंडारा श्रद्धालुओं के लिए आस्था, सेवा और समर्पण का केंद्र बन गया है।

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

 संपादक: डी. एन. योगी

Spread the love

You missed