अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष से मिले सतनामी समाज के प्रतिनिधिमंडल।
समाजिक विषयों पर किये विस्तार से चर्चा।

अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष से मिले सतनामी समाज के प्रतिनिधिमंडल।
समाजिक विषयों पर किये विस्तार से चर्चा।
कवर्धा-छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के.पी खांडे एक दिवसीय प्रवास पर बुधवार को कवर्धा पहुँचे जहाँ न्यू सर्किट हाउस में सतनामी समाज के प्रतिनिधमंडल बड़ी संख्या में मुलाकात कर श्री खांडे का स्वागत किये।
इसके बाद आयोग के अध्यक्ष श्री खांडे ने सतनामी समाज के प्रतिनिधि मंडल से बैठक कर समाजिक विषयो पर चर्चा किये। वही समाज के लोगों को आग्रह करते हुए कहा कि शिक्षा पर अधिक जोर दे व जागरूक बने। छत्तीसगढ़ सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण योजना चला रही है जिसका लाभ ले। और समाज मे इसका अधिक प्रचार प्रसार करें। समाजिक बुराइयों से बचें जिससे आर्थिक समाजिक विकास होगा।आयोग के अध्यक्ष से मिलने वालों में प्रमुख रूप से सतनामी समाज के प्रतिनिधि मंडल में श्री अगम दास अनंत,श्री बाबूदास गोप,पार्षद भीखम कोशले,शिव महंत, सतीश पात्रे,महेश डिंडोरे,दुर्पत गढेवाल, रामचंद बंजारे,जलेश बघेल,देवकुमार,कलाराम अनंत,हिरेश चतुर्वेदी,पार्षद उत्तम गोप,देवकुमार,भोप सिंह डहरिया,रोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में सतनामी समाज के लोग मौजूद रहे।



