कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिए डी. एन. योगी की रिपोर्ट** सेजस कचहरी पारा कवर्धा में छात्राओं को मिली निशुल्क साइकिल, शिक्षा के प्रति बढ़ा उत्साह** कवर्धा। शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजस) कचहरी पारा कवर्धा में शुक्रवार को कक्षा 9वीं की पात्र छात्राओं को राज्य शासन की योजना के तहत निशुल्क साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी रहे, जिन्होंने छात्राओं को साइकिल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती ऊषा ठावरे ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि डॉ. अतुल देव वर्मा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए घोषणा की कि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में नगर स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को ₹5,000, जबकि द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विद्यालय का कोई विद्यार्थी NEET में चयनित होने पर उसे ₹11,000 का विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। मुख्य अतिथि श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने छात्र-छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने, संस्कारवान एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। उन्होंने छात्राओं से उनके गांवों की जानकारी लेते हुए कहा कि अब साइकिल मिलने से वे नियमित रूप से विद्यालय आकर अपनी शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती हैं। वरिष्ठ व्याख्याता श्री प्रमोद शुक्ला ने आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि शासन की मध्यान्ह भोजन, निशुल्क गणवेश, पाठ्यपुस्तक, छात्रवृत्ति एवं साइकिल वितरण जैसी योजनाओं ने बालिका शिक्षा को नई दिशा दी है। आज विद्यालयों में छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक होना इन योजनाओं की सफलता का प्रमाण है। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने छात्राओं को साइकिल वितरित की तथा विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार के साथ स्मृति चित्र भी खिंचवाए। इस अवसर पर शाला विकास समिति के सदस्य एवं पार्षद श्री शंभू देवांगन, श्रीमती सुषमा उपाध्याय, श्री सोनू उपाध्याय, सदस्य श्री सनत तिवारी, श्री संजय मिश्रा, श्री नीलकमल सांडिल्य, डॉ. अतुल देव वर्मा, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री लोकेश कुमार वैष्णव ने किया। Spread the love Post navigation कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी.एन. योगी की रिपोर्ट भाजयुमो की बड़ी संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का लिया संकल्प कवर्धा, 17 जुलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कबीरधाम की जिला पदाधिकारी एवं 14 मंडलों के अध्यक्ष-महामंत्रियों की परिचयात्मक बैठक शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय, कवर्धा में आयोजित हुई। बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी के मार्गदर्शन एवं जिला संगठन प्रभारी महेश वर्मा की विशेष उपस्थिति में, भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमंग पाण्डेय के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में सभी जिला पदाधिकारियों तथा मंडल अध्यक्षों और महामंत्रियों का परिचय प्राप्त किया गया तथा गमछा भेंट कर उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। इस दौरान संगठन की कार्यपद्धति, आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं से संगठन को अधिक सशक्त, सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया तथा आगामी अभियानों को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा, जिला महामंत्री मुकेश सिंह ठाकुर, विक्की अग्रवाल, महंत गिरी गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो पीयूष सिंह ठाकुर, युवा मोर्चा प्रभारी आयुष ठाकुर, सहप्रभारी डॉ. संस्कृति वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीराम साहू, जिला महामंत्री अमित चंद्रवंशी, थानेश्वर जायसवाल सहित जिला एवं मंडलों के सभी पदाधिकारी, अध्यक्ष और महामंत्री उपस्थित रहे। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ “हर खबर पर पैनी नजर” संपादक: डी.एन. योगी तीन लाख महीना और विपक्ष की चुप्पी? कबीरधाम की राजनीति में ‘सो-कॉल्ड सेटिंग’ पर उठे सवाल** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट** क्या कबीरधाम की राजनीति में सब कुछ सामान्य है, या फिर पर्दे के पीछे कोई ऐसा खेल चल रहा है जिसकी चर्चा राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता तक हो रही है? “तीन लाख महीना और विपक्ष की चुप्पी”—यह दावा और इससे जुड़े सवाल इन दिनों जिले में चर्चा का विषय बने हुए हैं। आखिर विपक्ष कई गंभीर मुद्दों पर अपेक्षित आक्रामकता क्यों नहीं दिखा रहा? क्या यह केवल राजनीतिक रणनीति है, या इसके पीछे किसी कथित “सेटिंग” की चर्चा में कोई सच्चाई है? इस विशेष एपिसोड में हम इन्हीं सवालों, राजनीतिक चर्चाओं और जनता के बीच चल रही अटकलों पर बात करेंगे। हमारा उद्देश्य तथ्यों और विभिन्न पक्षों के आधार पर मुद्दों को सामने रखना है, न कि किसी अपुष्ट दावे की पुष्टि करना। देखिए पूरा विश्लेषण केवल “कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़” पर। नोट: “तीन लाख महीना” या किसी कथित “सेटिंग” से जुड़े दावों की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है। यदि संबंधित पक्ष अपना पक्ष रखना चाहते हैं, तो उनका स्वागत