ब्रेकिंग न्यूज़ | ड्यूटी के दौरान कंडक्टर की मौत, परिवार ने लगाया लापरवाही और जानकारी छिपाने का आरोप** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट पांडातराई/कवर्धा। छत्तीसगढ़ ट्रैवल्स की बस में ड्यूटी के दौरान एक कंडक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक के परिजनों ने बस चालक, बस मालिक और स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग की है। मृतक के छोटे भाई उमेश राव के अनुसार, उनके बड़े भाई लक्ष्मी राव छत्तीसगढ़ ट्रैवल्स की बस (क्रमांक CG 09 G 5470) में कंडक्टर के पद पर कार्यरत थे। बताया गया कि घटना सुबह लगभग 10:00 से 10:30 बजे के बीच उस समय हुई, जब बस पांडातराई बस स्टॉप पर रुकी हुई थी। आरोप है कि लक्ष्मी राव बस से साइकिल उतार रहे थे, तभी चालक ने अचानक बस आगे बढ़ा दी, जिससे वे साइकिल सहित नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें पहले पांडातराई स्थित आशीर्वाद अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चंद्रयान हॉस्पिटल रेफर किया गया। परिजनों का कहना है कि अस्पताल पहुंचने पर उन्हें पता चला कि लक्ष्मी राव की मृत्यु हो चुकी है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद बस चालक और बस मालिक ने उन्हें तत्काल सूचना नहीं दी। उनका कहना है कि दोपहर करीब 1:20 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति से घटना की जानकारी मिली। इसके बाद जब उन्होंने बस मालिक से फोन पर संपर्क किया तो उन्हें बताया गया कि मरीज का इलाज चल रहा है और MRI कराया जा रहा है। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने लक्ष्मी राव को मृत पाया। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद भी बस मालिक ने कुछ समय तक यह कहकर उन्हें गुमराह किया कि उनके भाई का इलाज जारी है। परिवार का यह भी आरोप है कि सुबह हुई घटना की सूचना न तो बस मालिक, न चालक और न ही स्थानीय पुलिस द्वारा समय पर दी गई। इसके बाद रात लगभग 11:20 बजे परिजन पांडातराई थाना पहुंचे और एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की, लेकिन उनके अनुसार थाना प्रभारी ने तत्काल कोई लिखित कार्रवाई या सुनवाई नहीं की। पीड़ित परिवार की मांगें: पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए। मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और न्याय दिलाया जाए Spread the love Post navigation 1 लाख की गांजा तस्करी करने वालों ने उगला राज: 2 और साथी पकड़े गए, खाते से हुआ था लाखों का ट्रांजेक्शन