कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिए डी.एन. योगी की रिपोर्ट** मनरेगा में बड़ा बवाल!** सहसपुर लोहारा जनपद में 3 महीने से वेतन-मानदेय बंद, कर्मचारियों में भारी आक्रोश**

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिए डी.एन. योगी की रिपोर्ट**
मनरेगा में बड़ा बवाल!**
सहसपुर लोहारा जनपद में 3 महीने से वेतन-मानदेय बंद, कर्मचारियों में भारी आक्रोश**
कवर्धा। सहसपुर लोहारा जनपद पंचायत में मनरेगा से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी और ग्राम रोजगार सहायकों का तीन माह से वेतन-मानदेय लंबित होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
आरोप है कि अप्रैल 2026 के भुगतान के लिए मई माह में एफटीओ (Fund Transfer Order) जारी करने का अवसर उपलब्ध होने के बावजूद प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी ने समय पर आवश्यक कार्रवाई नहीं की। परिणामस्वरूप कर्मचारियों का भुगतान आज तक अटका हुआ है।
बड़ा सवाल… ? जब एफटीओ का लिंक समय पर खुला था तो भुगतान क्यों नहीं किया गया?
? क्या यह प्रशासनिक लापरवाही है या इसके पीछे कोई और वजह?
? तीन महीने से कर्मचारियों को आर्थिक संकट में छोड़ने का जिम्मेदार कौन?
वेतन नहीं मिलने से कई कर्मचारी बच्चों की स्कूल फीस, किताबें, घरेलू खर्च और जरूरी जरूरतें पूरी करने के लिए कर्ज लेने को मजबूर बताए जा रहे हैं।
कर्मचारियों का कहना है कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों के समक्ष सामूहिक शिकायत और आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
अब निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं। क्या जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी? क्या कर्मचारियों को उनकी मेहनत की कमाई मिलेगी?
नोट: यह समाचार कर्मचारियों और सूत्रों द्वारा लगाए गए आरोपों एवं उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। संबंधित अधिकारियों का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
कबीर क्रांति – जनता की आवाज़, सच के साथ।




