कबीर क्रांति विशेष देखिए डी एन योगी की रिपोर्ट क्या छत्तीसगढ़ में भाजपा के लिए खतरे की घंटी बज रही है? कबीरधाम जिले से लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में आम जनता के बीच बढ़ती नाराजगी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। जनता का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों की बजाय अधिकारियों का राज हावी हो गया है, जिससे आम लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। कई स्थानों पर भ्रष्टाचार, मनमानी और जनसुनवाई की कमी को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि जनता की नाराजगी को समय रहते दूर नहीं किया गया और सरकार तथा संगठन ने जमीनी स्तर पर सुधार नहीं किया, तो आगामी चुनावों में इसका असर देखने को मिल सकता है। जनता का स्पष्ट संदेश है— ** अधिकारी नहीं, जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय हो। ** भ्रष्टाचार और मनमानी पर अंकुश लगे। ** जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो। अब देखने वाली बात होगी कि सरकार और संगठन जनता के इस बढ़ते असंतोष को कितनी गंभीरता से लेते हैं। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट Spread the love Post navigation 65 लाख की बाउंड्री वॉल पहली बारिश में धराशायी! आखिर जिम्मेदार कौन? ** , भाजपा की सरकार है कुछ होने वाला नहीं है,,? कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट स्थित कमलेश्वरपुर के एकलव्य आदिवासी आवासीय विद्यालय में करोड़ों के विकास कार्यों की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार लगभग 60 से 65 लाख रुपये की लागत से निर्मित बाउंड्री वॉल का कार्य कुछ ही दिनों पहले पूरा हुआ था, लेकिन बरसात की पहली ही बारिश में दीवार भरभराकर गिर गई। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता और अधिकारियों की निगरानी पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ?,,क्या सरकारी धन का खुला दुरुपयोग हुआ? ,,?क्या घटिया सामग्री से किया गया निर्माण? ,,?आखिर किसकी मिलीभगत से लाखों रुपये का काम पहली बारिश भी नहीं झेल पाया? स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य मानकों के अनुसार किया गया होता तो लाखों रुपये की बाउंड्री वॉल इतनी जल्दी नहीं गिरती। ** अब मांग उठ रही है कि पूरे निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषी ठेकेदार, इंजीनियर एवं जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। “** जनता के पैसे की बर्बादी बर्दाश्त नहीं! ** पहली बारिश में बह गया विकास का दावा! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिए डी एन योगी की रिपोर्ट ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् ने उत्साह और उमंग के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बिलासपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद्, बिलासपुर द्वारा भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं समाज के सम्मानित नागरिकों ने भाग लेकर योग के प्रति अपनी आस्था और जागरूकता का परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता संदेश के साथ हुआ। प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उपस्थित प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। इस दौरान योग को स्वस्थ, संतुलित एवं तनावमुक्त जीवन का आधार बताते हुए नियमित योगाभ्यास का संकल्प भी लिया गया। जिला सचिव श्रीमती अंजू शर्मा ने बताया कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा को सशक्त बनाने का माध्यम है। समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् की जिलाध्यक्ष श्रीमती रमा दीवान ने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग ही स्वस्थ और सकारात्मक जीवन की कुंजी है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य जागरूकता, सकारात्मक सोच और पारिवारिक संस्कारों को मजबूत बनाने में योग की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सभी प्रतिभागियों ने योग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सरिता तिवारी, माया दुबे, पुष्पा दुबे, चंद्रकांता गौरहा, शशि द्विवेदी, सरोज तिवारी, रमा दीवान, ज्योति, कविता, रानी, नेहा, विभा दीदी सहित बिलासपुर इकाई की समस्त मातृशक्ति एवं समाज के अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। सभी के सक्रिय सहयोग और उत्साहपूर्ण सहभागिता से कार्यक्रम सफल, प्रेरणादायी एवं यादगार रहा। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट