कवर्धा

हरेली पर्व में नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने पूजा अर्चना कर चढ़ाया पांरपरिक पकवान

कवर्धा  डी एन योगी

हरेली पर्व में नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने पूजा अर्चना कर चढ़ाया पांरपरिक पकवान
कवर्धा…….पारंपारिक त्यौहार हरेली पर्व पर नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने जोराताल स्थित कंपोस्ट सेंटर में औजारों का विधि विधान से पूजा अर्चना कर पौधारोपण किया। नपा अध्यक्ष ने सभी को हरेली पर्व की शुभकामनायें देते हुए खुशहाली की कामना की। नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा कंपोस्ट सेंटर जोराताल में हरेली पर्व धुमधाम से मनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा के साथ पूरी पालिका टीम द्वारा औजारों का पूजा अर्चना कर पारंपारिक पकवान चीला, भजिया, ठेठरी, खुर्मी का भोग लगाया गया तथा प्रदेश व शहर की खुशहाली की कामना की।नगर पालिका परिषद कंपोस्ट सेंटर के आसपास हरियाली हो इसके लिए पालिका द्वारा विभिन्न प्रजाति के पौधारोपण किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि फलदार व छायादार पौधे लग जाने से कंपोस्ट सेंटर हरा-भरा हो जायेगा। उन्होनें कंपोस्ट सेंटर में कार्य करने वाली महिला समूह की महिलाओं को प्रतिदिन पौधे में पानी डाले जाने व सहेजने की जिम्मेदारी दी। नगर पालिका द्वारा इस श्रावण मास में तीन चरण में पौधा रोपण किया गया।इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष के साथ, उपाध्यक्ष जमील खान, सभापति, प्रमोद लुनिया, भीखम कोसले, श्रीमती सुशीला धुर्वे, पार्षद सुनील साहू, अशोक सिंह, नरेन्द्र धुर्वे, उमंग पाण्डेय, प्रमोद शर्मा, मनहरण कौशिक, पार्षद प्रतिनिधि संतोष नामदेव, कपिल जायसवाल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी डाॅ.लवकुश सिंगरौल, सहायक अभियंता एम.एल.कुर्रे, उपअभियंता विरेन्द नवघरे, अभिषेक श्रीवास्तव, तेजस्विनी जिरापुरे, रा.उ.नि. संतोष वानखेडे, रामकुमार पाली, अजय सिंह ठाकुर, जेठूदास मानिकपुरी, लियाकत अली, महिला समूह की महिला मुन्नी बाई कडरा सहित कार्यालयीन कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button