कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिए डी.एन. योगी की रिपोर्ट पंडरिया के पहाड़ी क्षेत्र में पहली ही बारिश का कहर, आगर नदी उफान पर पंडरिया विकासखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई मुसलाधार बारिश के बाद आगर नदी उफान पर आ गई है। पहली ही बारिश में ढोलढोली रपटा पूरी तरह जलमग्न हो गया, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। जान जोखिम में डालकर रपटा पार कर रहे लोग नदी में तेज बहाव के बावजूद ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर रपटा पार करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान यही स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है। देखिए यह खतरनाक दृश्य, जहां तेज बहाव के बीच लोग अपनी जान की परवाह किए बिना नदी पार करते नजर आ रहे हैं। किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों की मांग क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ढोलढोली रपटा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं तथा स्थायी पुल निर्माण की दिशा में तत्काल कदम उठाए जाएं। ! कबीर क्रांति की अपील बारिश के दौरान उफनती नदी और जलमग्न रपटों को पार करने का जोखिम न लें। आपकी एक छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिए डी.एन. योगी की रिपोर्ट
पंडरिया के पहाड़ी क्षेत्र में पहली ही बारिश का कहर, आगर नदी उफान पर
पंडरिया विकासखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई मुसलाधार बारिश के बाद आगर नदी उफान पर आ गई है। पहली ही बारिश में ढोलढोली रपटा पूरी तरह जलमग्न हो गया, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।
जान जोखिम में डालकर रपटा पार कर रहे लोग
नदी में तेज बहाव के बावजूद ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर रपटा पार करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान यही स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है।
देखिए यह खतरनाक दृश्य, जहां तेज बहाव के बीच लोग अपनी जान की परवाह किए बिना नदी पार करते नजर आ रहे हैं। किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों की मांग
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ढोलढोली रपटा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं तथा स्थायी पुल निर्माण की दिशा में तत्काल कदम उठाए जाएं।
! कबीर क्रांति की अपील
बारिश के दौरान उफनती नदी और जलमग्न रपटों को पार करने का जोखिम न लें। आपकी एक छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है।




