कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ डी एन योगी की दमदार रिपोर्ट करोड़ों की नहर योजना में बड़ा खेल ? बनते ही फटने लगी नहर नाली, जगह-जगह दरारें! जल संसाधन विभाग और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल! , उक्त निर्माण कार्य से संबंधित सब इंजीनियर एवं एसडीओ को तत्काल निलंबित कर जांच किया जाए

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
डी एन योगी की दमदार रिपोर्ट
करोड़ों की नहर योजना में बड़ा खेल ?
बनते ही फटने लगी नहर नाली, जगह-जगह दरारें!
जल संसाधन विभाग और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल!
, उक्त निर्माण कार्य से संबंधित सब इंजीनियर एवं एसडीओ को तत्काल निलंबित कर जांच किया जाए
पंडरिया विकासखंड के डोकरी घटिया (पुटपुटा) से पोलमी, भेड़ागढ़ और परसेंलखार तक बन रही नहर नाली अब भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण की पोल खोलती नजर आ रही है। निर्माण पूरा होने से पहले ही नहर की दीवारों में दरारें पड़ने लगी हैं, जिससे ग्रामीणों और किसानों में भारी आक्रोश है।
ग्रामीणों का बड़ा आरोप
▪️ मिट्टी मिश्रित काले रेत का इस्तेमाल
▪️ सीमेंट की मात्रा में भारी कमी
▪️ क्योरिंग (तराई) में लापरवाही
▪️ अधिकारियों की निगरानी सिर्फ कागजों में
ग्रामीणों का कहना है कि अगर अभी से नहर टूटने लगी है तो बारिश और पानी के दबाव में इसका क्या हाल होगा? करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
सबसे बड़ा सवाल
जब सूचना पटल में विभाग, ठेकेदार और पूरी योजना का विवरण दर्ज है, तो आखिर इस घटिया निर्माण की जिम्मेदारी कौन लेगा?
किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। लोगों ने निर्माण सामग्री की लैब जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
क्या जल संसाधन विभाग भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल रहा है?
क्या किसानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है?
अब जनता जवाब मांग रही है!
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखते रहिए — डी एन योगी की रिपोर्ट




