कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट वीर सावरकर भवन में जैविक कृषि कार्यशाला सम्पन्न, किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
वीर सावरकर भवन में जैविक कृषि कार्यशाला सम्पन्न, किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी
कवर्धा-** वीर सावरकर भवन में जिला किसान मोर्चा के नेतृत्व में जैविक कृषि कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को जैविक खेती, उन्नत कृषि तकनीक एवं खरीफ फसल प्रबंधन की वैज्ञानिक जानकारी प्रदान करना रहा।
कार्यशाला में कृषि विशेषज्ञों एवं कृषि महाविद्यालय की व्याख्याता द्वारा किसानों को खरीफ फसल की बुवाई से लेकर कटाई तक की सम्पूर्ण प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। किसानों को जैविक खाद, बीज उपचार, कीट नियंत्रण एवं बेहतर उत्पादन के आधुनिक तरीकों की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर किसान मोर्चा की प्रदेश प्रतिनिधि, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन पटेल, महामंत्री नरेश साहू एवं भोलाराम सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यशाला का नेतृत्व करते हुए किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।
“जैविक खेती अपनाएं, स्वस्थ समाज और समृद्ध किसान बनाएं”
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट




