
पंडरिया के दबंग व वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निष्काषन हुआ रद्द
– कवर्धा जिले के दबंग व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता काशीनाथ सिंह का प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने निष्काषन रद्द कर दिया है बता दे कि उन्हें पूर्व में कवर्धा एक दिवसीय प्रवास में आये पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के आदेश में कवर्धा वीर सावरकर भवन में कांग्रेसी नेताओं के बीच आपसी विवाद में काशीनाथ सिंह को लेते हुए 6 वर्षो के लिए निष्काषित किया गया था जिसे आज मंगलवार की देर शाम रायपुर कांग्रेस कमेटी के पीसीसी चीफ के तत्काल
आदेश के बाद उनके निष्काषन को रद्द करते हुए कांग्रेस में वापस कर दिया गया है अब वे कांग्रेस कमेटी के बताए हुए रास्तो पर ही चलेंगे वही कांग्रेस में उनके वापसी के बाद पंडरिया कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिल रहा है वही कार्यकर्ताओ द्वारा बधाई भी दी जा रही है।





