14सूत्रीय माँगो को लेकर छत्तीसगढ़ के कर्मचारी एवं अधिकारियों का संयुक्त संघ आँदोलित है।

14सूत्रीय माँगो को लेकर छत्तीसगढ़ के कर्मचारी एवं अधिकारियों का संयुक्त संघ आँदोलित है।
कवर्धा,,,,ज्ञातव्य हो कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार कर्मचारियों को डी ए के तीन किश्त तथा नियमित वार्षिक वेतन वृद्धि नहीं दी है। विगत जुलाई में संघो के प्रतिनिधिगण माननीय मुख्यमंत्री जी से मिले थे जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया था। परन्तु अब तक तत्संबंधी कुछ घोषणा नहीं किए हैं।
कर्मचारी अपने14 सूत्रीय माँगो के समर्थश में *कलम रख मशाल उठा* आँदोलन चला रहे हैं इस आँदोलन के प्रथम चरण मे 1 दिसम्बर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों मे माननीय मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिए थे पर इसपर भी सरकार की कोई प्रतिक्रिया न देख द्वितीय चरण जिला मुख्यालयों में रैली की आयोजन हेतु मजबूर हुए हैं।
रैली के लिए समर्थन प्राप्त करने जिले के सर्व अधिकारी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष श्री दिलीप चंद्रवंशीजी , के नेतृत्व मे विभिन्न विकासखण्ड मुख्यालयों मे गए। दिनाँक 07 दिसम्बर को पण्डरिया, 08 दिसम्बर को लोहारा , 09 दिसम्बर को बोड़ला, 10दिसम्बर को जिला मुख्यधारा के विभिन्न कार्यालयों में श्री प्रमोद शुक्ला, श्री प्रताप चँरवंशी, श्री संतोष सोनीजी, श्री संजय श्रीवास्तव जी, श्री सतीष चंद्रारजी सहित गए।
कर्मचारियों की अपनी14 सूत्रीय माँगे हैं जिसके तहत प्रमुख रूप से लंबित 9% मँहगाई भत्ता, 7 वाँ वेतनमान के एरियर्स की शेष राशि, लंबित गृहभाड़ा भत्ता, लिपिकों की वेतन विसंगति, सभी विभागों के कर्मचारियों को समयानुसार पदोन्नति, क्रमोन्नति का लाभ, सहायक शिक्षक एवं सहा. पशु चिकित्सक के रूप मे भर्ती कर्मचारियों को तृतीय समयमान वेतनमान, कोरोना ड्यूटी करते मृत शासकीय कर्मचारियों को 50लाख रू की क्षति पूर्ति, जनपद पंचायत के कर्मचारियों का मूल विभाग में संविलयित, अनियमित कर्मचारियों का नियमितिकरण, जन घोषणापत्र के अनुरूप चार स्तरीय वेतनमान, पटवारियों को कार्यालय खर्च हेतु राशि, चतुर्थ श्रेणी के कार्भारित कर्मचारियों को नियमित भृत्य पद देना आदि सम्मिलित है।
सर्व अधिकारी कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष श्री दिलीप चंद्रवंशी सहित विभिन्न संगठनों के जिला प्रमुख जिनमें मुख्यतः राजपत्रित अधिकारी संघ के श्री आनंद तिवारीजी, छत्तीसगढ़ शिक्षक फैडरेशन के श्री प्रमोद शुक्ला, शिक्षक संघ के श्री मालिक राम ठाकुर, कर्मचारी काँग्रेस के श्री संतोष सोनी, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के श्री प्रताप चंद्रवंशीजी, व्याख्याता संघ के श्री संतोष चंद्रवंशीजी, पटवारी संघ के श्री सतीष चंद्राकर, राजस्व निरीक्षक संघ के श्री चंद्रशेखर राजपूत, सहायक पशु चिकित्सक संघ के श्री श्रृंगीजी सहित विभिन्न संगठनों के कर्मचारी नेता इस अभियान की सफलता के लिए कार्य कर रहे हैं।




