कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिए डी एन योगी की खास रिपोर्ट शादी की खुशियां मातम में बदलीं, दूल्हा पहुंचा जेल!

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिए डी एन योगी की खास रिपोर्ट
शादी की खुशियां मातम में बदलीं, दूल्हा पहुंचा जेल!
कवर्धा (कबीरधाम) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां किसान कांग्रेस का जिला अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी शादी की तैयारियों के बीच अचानक सलाखों के पीछे पहुंच गया।
क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि 7 मई को पाटन में उसकी शादी होने वाली थी और वह जोर-शोर से कार्ड बांट रहा था। इसी दौरान पांडातराई क्षेत्र की एक युवती ने गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई।
10 साल तक शोषण का आरोप!
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर करीब 10 वर्षों तक यौन शोषण किया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
महिला थाना पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
बड़ा सवाल:
क्या भरोसे के नाम पर रिश्तों का ऐसा दुरुपयोग कब रुकेगा?
क्या पीड़िता को मिलेगा न्याय?
कबीर क्रांति की अपील:
सच्चाई सामने आए, दोषी को सख्त सजा मिले!




