कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कबीरधाम जिले में बड़ा सवाल — आखिर किस नेता के आशीर्वाद से नोडल अधिकारी पिछले 5 वर्षों से एक ही जिले में जमे हुए हैं? जहां प्रदेश में सहकारी विभाग के अधिकारियों का 1 से 2 वर्षों में तबादला हो जाता है, वहीं कबीरधाम में एक ही नोडल अधिकारी का लंबे समय तक टिके रहना कई सवाल खड़े कर रहा है। जिले के सभी सहकारी धान उपार्जन केंद्रों की कमान नोडल अधिकारी के हाथ में होने के बावजूद हर साल धान की कमी और गड़बड़ी के मामले सामने क्यों आ रहे हैं? किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही, धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था और अनियमितताओं की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। बताया जाता है कि नोडल अधिकारी शाम को दौरे पर निकलते हैं और देर रात लौटते हैं, लेकिन आखिर इन दौरों का परिणाम क्या है? ?क्या लंबे समय से एक ही जगह पर जमे रहने के कारण विभागीय पारदर्शिता प्रभावित हो रही है? अब मांग उठ रही है कि नोडल अधिकारी के पूरे कार्यकाल में संचालित सहकारी धान उपार्जन केंद्रों की निष्पक्ष जांच हो और दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। किसानों और आम जनता के हित में प्रशासन को अब जवाब देना होगा। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
कबीरधाम जिले में बड़ा सवाल — आखिर किस नेता के आशीर्वाद से नोडल अधिकारी पिछले 5 वर्षों से एक ही जिले में जमे हुए हैं?
जहां प्रदेश में सहकारी विभाग के अधिकारियों का 1 से 2 वर्षों में तबादला हो जाता है, वहीं कबीरधाम में एक ही नोडल अधिकारी का लंबे समय तक टिके रहना कई सवाल खड़े कर रहा है।
जिले के सभी सहकारी धान उपार्जन केंद्रों की कमान नोडल अधिकारी के हाथ में होने के बावजूद हर साल धान की कमी और गड़बड़ी के मामले सामने क्यों आ रहे हैं?
किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही, धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था और अनियमितताओं की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं।
बताया जाता है कि नोडल अधिकारी शाम को दौरे पर निकलते हैं और देर रात लौटते हैं, लेकिन आखिर इन दौरों का परिणाम क्या है?
?क्या लंबे समय से एक ही जगह पर जमे रहने के कारण विभागीय पारदर्शिता प्रभावित हो रही है?
अब मांग उठ रही है कि नोडल अधिकारी के पूरे कार्यकाल में संचालित सहकारी धान उपार्जन केंद्रों की निष्पक्ष जांच हो और दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
किसानों और आम जनता के हित में प्रशासन को अब जवाब देना होगा।
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट




