*धरमगढ़ सेवा सहकारी समिति में 37 लाख रुपए की अवैध धान खरीदी का खुलासा* *धान की फर्जी खरीदी मामले में समिति प्रबंधक व ऑपरेटर पर FIR की तैयारी* *कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर उपार्जन केंद्रों में जांच तेज* पुरे छत्तीसगढ़ में अरबों रुपयों का धान घोटाला पुरे, पूरे प्रकरण को सीबीआई को सौप जाए कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कवर्धा, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर जिले के उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी एवं भंडारण व्यवस्था की सघन जांच लगातार जारी है। इसी क्रम में खाद्य विभाग द्वारा धरमगढ़ सेवा सहकारी समिति में जांच के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितता सामने आई है। प्रारंभिक जांच में लगभग 1200 क्विंटल धान, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 37 लाख रुपए है, का कागजों में अवैध खरीदी किया जाना पाया गया है। मामले को गंभीर वित्तीय अनियमितता मानते हुए संबंधितों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं गड़बड़ी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि शासन की खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान समिति प्रबंधक ललित सेंगर एवं ऑपरेटर राजकुमार ठाकुर की उपस्थिति में धान के बोरे का भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान एक बोरे का वजन मात्र 24.800 किलोग्राम पाया गया, जबकि निर्धारित मानक के अनुसार वजन अधिक होना चाहिए था। इससे धान खरीदी, तौल एवं भंडारण प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ी की पुष्टि हुई। जांच टीम द्वारा रिकॉर्ड एवं भौतिक भंडारण का मिलान करने पर दस्तावेजों और वास्तविक उपलब्धता में अंतर पाया गया। अधिकारियों ने मौके पर विस्तृत जांच कर प्रतिवेदन तैयार किया है। मामले में समिति प्रबंधक ललित सेंगर तथा ऑपरेटर राजकुमार ठाकुर के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। जांच दल में खाद्य अधिकारी चन्द्रशेखर देवांगन, सहायक खाद्य अधिकारी दलेश्वर साहू, खाद्य निरीक्षक अमित द्विवेदी, अनामिका ठाकुर, निधि वर्मा, सहकारिता निरीक्षक प्रवेश तिवारी सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। प्रशासन द्वारा जिले के अन्य उपार्जन केंद्रों में भी जांच अभियान जारी रखने की बात कही गई है। Spread the love Post navigation *कबीरधाम पुलिस की आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही* थाना सिंघनपुरी जंगल पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को पकड़ा* *15 पौवा देशी शराब एवं नगदी रकम जप्त* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट ग्राम पंचायत लोहझरी में भीषण आग, दो गायों समेत सब कुछ जलकर राख कवर्धा। ग्राम पंचायत लोहझरी में देर रात भीषण आग लगने से एक परिवार की पूरी जिंदगी राख में तब्दील हो गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते घर में रखा अनाज, कपड़े, घरेलू सामान और जरूरी दस्तावेज जलकर खाक हो गए। हादसे में दो गायों की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार आग अचानक भड़की और कुछ ही मिनटों में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। परिवार और ग्रामीणों ने आग बुझाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका। घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत सहायता, मुआवजा और पीड़ित परिवार के पुनर्वास की मांग की है। लोगों का कहना है कि गरीब परिवार की वर्षों की मेहनत एक ही रात में राख हो गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट या चूल्हे की चिंगारी को संभावित वजह माना जा रहा है। प्रशासनिक अमले से मौके पर पहुंचकर जांच और सहायता की मांग तेज हो गई है।