कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

*पत्रकारों पर हमले की कड़ी निंदा*

कवर्धा**छत्तीसगढ़ राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा के गृह जिले कवर्धा में पत्रकार साथियों पर जानलेवा हमला एक गंभीर और चिंताजनक घटना है। यह घटना न केवल पत्रकारों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करती है, बल्कि आम जनता की सुरक्षा के लिए भी गंभीर सवाल खड़े करती है।

पत्रकार, जो चौथे स्तंभ के रूप में जाने जाते हैं, यदि सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की सुरक्षा की गारंटी कौन लेगा? यह घटना छत्तीसगढ़ सरकार की लापरवाही और असंवेदनशीलता का परिणाम है, जो जनता के सामने स्पष्ट दिखाई दे रही है।

छत्तीसगढ़ सरकार के लगभग दो वर्ष के कार्यकाल में यह स्पष्ट हो गया है कि सत्ता में बैठे लोग अभिव्यक्ति की आज़ादी का गला घोंटने का प्रयास कर रहे हैं। सच लिखने और बोलने वालों की सुरक्षा खतरे में है, जो एक लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बहुत ही खतरनाक संकेत है।

शहर कांग्रेस कमेटी कवर्धा की ओर से, मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं और मांग करता हूं कि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा दोषियों पर सख़्त कार्रवाई हो। हमें उम्मीद है कि सरकार इस घटना को गंभीरता से लेगी और पत्रकारों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।

*सुरेश वर्मा*
मिडिया प्रभारी
शहर कांग्रेस कमेटी कवर्धा

Spread the love

You missed