कवर्धा

मंत्री श्री अकबर ने बोडला नगर पंचायत को शुद्ध पेयजल के लिए 4 करोड़ 38 लाख रूपए की सौगात दी

मंत्री श्री अकबर ने कहा राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को मिलेगा पूरा 25 सौ रूपए धान का दाम

कवर्धा, कबीर क्रांति,,,। प्रदेश के वन,परिवहन, आवास एवं पर्यावरण तथा विधि विधायी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर गुरूवार को मकर संक्रांति के अवसर पर जिले के बोडला नगर पंचायत में जल आवर्धन योजना के तहत 4 करोड़ 38 लाख रूपए की लागत से निर्माण होने वाले पाईन लाईन विस्तार कार्यो का भूमि पूजन किया। उन्होने कहा कि इस जल आवर्धन का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक परिवारों को अच्छी सेहत के साथ शुद्ध पेयजल की आपूर्ति करना है। उन्होने नगर वासियों को मकर संक्रांति की शुभकानाए भी दी। उन्होने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसानों के आर्थिक विकास के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना को किसानों के हित में बताया। उन्होने कहा कि पूरे प्रदेश में सुचारू रूप से धान की खरीदी की जा रही है। कबीरधाम जिले में 90 प्रतिशत धान की खरीदी की जा चुकि है। धान खरीदी को लेकर एक भ्रम और अफवाह की स्थिति फैलाई जा रही है, लेकिन राज्य के किसान बहुत ही समझदार है। अपने हित और अहित का जानते है।
उन्होने कहा कि भूपेश सरकार ने अपने वायदे को पुरा करते हुए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। किसानो को धान का पूरा मूल्य मिलेगा। किसानों को समर्थन पर किसानों को पूरा दाम मिल सके इसक लिए राज्य सरकार ने किसानों के कल्याण और उनके आर्थिक विकास के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना बनाई। इस योजना के तहत किसानों को धान के अंतर की राशि दी जा रही है। अब तक तीन किस्त किसानों के खाते में अंतर की राशि का भूगतान किया गया है। चौथी किस्त आगामी 31 मार्च से पहले किया जाएगा। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सभी वायदें पूरे किए जा रहे है। उन्होने कहा कि राज्य के नई सरकार के दो वर्ष पूरे हो गए है। इन दो वर्ष में प्रदेश के किसान और आम नागरिक खुश है। किसानों के आर्थिक विकास तेजी से हो रही है। उन्होने केन्द्र सरकार के किसान बिल की सभी खामियों को बताते हुए कहा कि यह किसानों के हित में नहीं है, इसलिए देश के किसानों में किसान बिल को लेकर आक्रोश में है और किसान काननू को वापस लेने के लिए देश् के किसान एक जूट हो गए है। इस अवसर पर इस अवसर पर बोडला नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू, उपाध्यक्ष्ज्ञ श्री सतोष अवस्थी, सभापति श्री ओमप्रकाश शर्मा, श्री नीलकंठ चन्द्रवंशी, श्री कलीम खान, श्री कन्हैया अग्रवाल, श्री मुकुंद माधव कश्यप, श्री आकाश केशरवानी, आयोजन समिति के सदस्य सहित अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित थे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button