कवर्धा : लोकसभा निर्वाचन के मतदान कार्य में संलग्न महिला मतदान अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदान सामग्री जमा करने के बाद वापसी स्थल पर विश्राम के लिए रात रूकने-विश्राम करने के लिए अलग से कमरा अथवा हॉल की व्यवस्था होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश कुमार शरण ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार मतदान कार्य में संलग्न महिला कर्मियों के लिए मतदान सामग्री जमा करने के बाद सामग्री वितरण-वापसी स्थल पर पृथक से कमरा अथवा हॉल की व्यवस्था की जायेगी, जहां शौचालय की व्यवस्था होगी। कमरे-हॉल में टॉयलेट की व्यवस्था नहीं होने की स्थिति में अस्थाई टॉयलेट(चलित शौचालय) की व्यवस्था की जायेगी, जो केवल महिला कर्मचारियों द्वारा ही उपयोग में लाया जायेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जो महिला मतदान कर्मी रात को ही वापसी स्थल से शहर या अपने घर जाना चाहेगी, उनके लिए पुलिस सुरक्षा के साथ छोटी वाहन की व्यवस्था की जायेगी। महिलाओं को उपलबध करायी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी उन्हें मतदान सामग्री वितरण के समय ही दी जायेगी। कबीरधाम जिले में लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण में 18 अप्रैल को मतदान होगा।
Related Articles
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट रायपुर,,,उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी की मां श्रीमती कृष्णा देवी जो कि अस्वस्थ होने के कारण पिछले।डेढ़।माह।से एडमिट है , उनको नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने रामकृष्ण अस्पताल रायपुर में भेट की और उनके परिजनों से उनका हाल चाल जाना और ईश्वर से शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।।इस दौरान उनके परिजन उपस्थित थे।।
March 18, 2025
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के मीडिया प्रभारी ने धरमलाल कौशिक को बताया डॉ.रमन का गुलाम व हार का असली गुनाहगार
January 5, 2019
प्रधानमंत्री जनमन योजना एवं जिला पंचायत के आय व्यय पर सामान्य सभा में हुई चर्चा श्रीमती सुशीला भट्ट के अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने अपने क्षेत्र से संबंधित विषयों को सदन में रखा पीएम जनमन योजना से ज़िले के विशेष पिछड़ी जनजातियों को मिलेगा पक्के आवास सहित अन्य सुविधाएं
January 30, 2024
Check Also
Close
-
बेजुबानों की सेवा में हाथ बटाएं ।March 31, 2020

