चेम्बर ने मनाया अपने मुखिया का जन्मदिन

चेम्बर ने मनाया अपने मुखिया का जन्मदिन
कवर्धा,,,डी एन योगी
कवर्धा,,छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष और कन्फेडरेशन ऑफ़ ऑल इण्डिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी के जन्मदिन 24 सितम्बर को चेम्बर सदस्यता दिवस के रूप में मनाया गया |
कवर्धा चेम्बर के जिलाध्यक्ष आकाश आहूजा ने बताया कि प्रदेश भर के व्यापारी अपने मुखिया का जन्मदिन मना रहे है जिसे ऑनलाइन लिंक के माध्यम से एक साथ जोडकर और भी यादगार बनाया गया है , इसी कड़ी में कवर्धा के चेम्बर और कैट टीम के साथ साथ प्रमुख व्यापारियों की उपस्थिति में केक काटकर उत्सव मनाया गया |
इस मौके को प्रदेश के लिए समर्पित करते हुए प्रदेश चेम्बर ने इस दिन चेम्बर सदस्यता दिवस के रूप में मानाने का निर्णय लिया साथ ही इस दिन चेम्बर त्रैमासिक पत्रिका को लाँच किया गया , चेम्बर का मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया गया , साथ ही चेम्बर की सदस्यता प्रमाण पत्र का वितरण भी किया गया |
कवर्धा चेम्बर को संबोधित करते हुए श्री अमर पारवानी ने कहा कि चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स पुरे राज्य के सभी छोटे से बड़े व्यापारियों , उद्योगों, ट्रांसपोर्ट बिजनेस , का प्रतिनिधित्व करता है , चेम्बर को जिले के साथ साथ तहसील स्तर में भी ले जाने के लिए हम पूरी योजना से काम कर रहे है जल्द ही चेम्बर के अलग अलग विंग जैसे युवा चेम्बर, महिला चेम्बर, उद्योग चेम्बर, ट्रांसपोर्ट चेम्बर का भी गठन सभी जिलों में किया जायेगा | हम पूरी तरह से व्यापारियों के हित के लिए प्रतिबद्ध है और तकनिकी का पूरा उपयोग करने के लिए हमने अलग से आई टी विभाग भी बनाया है |
कवर्धा की समिति को लेकर जिलाध्यक्ष आकाश आहूजा ने कहा कि जल्द ही कवर्धा इकाई का विस्तार कर समिति का गठन किया जायेगा जिसमें कवर्धा जिले के व्यापारियों को तकनिकी की सहायता से जोड़ने और निरंतर संवाद रखने के उद्देश्य से वेबसाइट का निर्माण भी कराया जायेगा जिससे कोई भी व्यापारी अपनी समस्या , शासन की योजनाओ की जानकारी और नए अपडेट्स प्राप्त कर सकेंगे | साथ ही अलग अलग विभाग से सम्पर्क कर शिविर का आयोजन भी किया जायेगा |
आज के इस विशेष कार्यक्रम में कवर्धा से जिलाध्यक्ष आकाश आहूजा, महावीर जैन, गौतम श्री श्रीमाल , वनित सिंग सलूजा, द्वारिका गुप्ता, सहित सभी प्रमुख व्यापारी समूह में एवं अलग अलग ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहे |



