शराब-मुर्गा पार्टी में गायब हुई एसडीओ की सोने की चेन ! 4 दैवेभो कर्मचारियों की छुट्टी, वन विभाग में मचा हड़कंप** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट बलौदा बाजार – सोनाखान वन परिक्षेत्र कार्यालय से एक बड़ा और विवादित मामला सामने आया है, जहां कथित शराब-मुर्गा पार्टी के बाद एसडीओ की सोने की चेन गायब होने पर चार दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को काम से हटा दिया गया। हटाए गए कर्मचारियों ने अब पूरे मामले को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बिना किसी सबूत और बिना पुलिस जांच पूरी हुए उन्हें “चोर” की तरह ट्रीट किया जा रहा है। कर्मचारियों ने सुशासन तिहार में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। क्या हुआ उस रात ? सोनाखान रेंज कार्यालय के आवास परिसर में कथित तौर पर देर रात तक पार्टी चली। आवेदन के अनुसार पार्टी में मौजूद थे — उप वनमंडलाधिकारी (SDO) प्रशिक्षु ACF प्रशिक्षु रेंजर वन विभाग के कई कर्मचारी पार्टी में बकरा-मुर्गा भोज, शराबखोरी, नाच-गाना होने का भी आरोप लगाया गया है। इसी दौरान एसडीओ की सोने की चेन गायब होने की बात सामने आई, जिसके बाद शक के आधार पर — मनोज यादव सुबेलाल प्रधान राजेश सेन अनंत कुमार यादव को काम से बाहर कर दिया गया। “बिना सबूत हमें फंसाया जा रहा” कर्मचारियों का आरोप — अब तक FIR दर्ज नहीं हुई कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला फिर भी 3 महीने से काम से बाहर रखा गया उन्होंने कहा — “उस रात पार्टी में दर्जनभर लोग मौजूद थे, फिर केवल चार लोगों पर ही कार्रवाई क्यों?” कर्मचारियों ने यहां तक कहा कि संभव है कि — चेन कहीं गुम हो गई हो या नशे की हालत में अधिकारी खुद भूल गए हों कि चेन कहां रखी थी। तांत्रिक प्रताड़ना का भी आरोप आवेदन में यह भी दावा किया गया है कि कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और तांत्रिक विद्या जैसी बातों से डराया जा रहा है। डीएफओ ने क्या कहा ? इस पूरे मामले पर डीएफओ बलौदा बाजार गणवीर धम्मशील ने कहा — “मामले की जांच के लिए आरओ को जिम्मेदारी दी गई है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।” ?अब उठ रहे बड़े सवाल क्या वन विभाग परिसर में शराब पार्टी हुई ? क्या बिना जांच कर्मचारियों को बलि का बकरा बनाया गया ? आखिर चेन गायब हुई या मामला कुछ और है ? चारों कर्मचारियों ने सोनाखान, डीएफओ और कलेक्टर को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। Spread the love Post navigation कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट “जिला पंचायत का वो बाबू… जिसकी चर्चा अब पूरे जिले में!” कबीरधाम जिले के सरकारी दफ्तरों में इन दिनों एक ही नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। चर्चा उस बाबू की… जिस पर सचिवों के बीच खुलेआम “कमीशनखोरी” और “सेटिंगबाजी” के आरोप लगाए जा रहे हैं। सचिवों की जुबानी आरोप — बिना “चढ़ावा” फाइल आगे नहीं बढ़ती तनख्वाह अटक जाए या एरियर्स रुके, पहले “हिस्सा” तय होता है बिल पास कराने के नाम पर खुलेआम लेन-देन की चर्चा सस्पेंड कर्मचारियों की बहाली तक में “दक्षिणा” की बात! सचिवों में चर्चा इतनी तेज है कि लोग कहने लगे हैं — “बाबू नहीं… पूरा सिस्टम वही चला रहा है!” सरकारी गलियारों में यह भी चर्चा है कि साहबों के साथ देर रात तक बैठकी होती है और फाइलों से ज्यादा “फिक्सिंग” पर खेल चलता है। ?सबसे बड़ा सवाल आखिर कार्रवाई क्यों नहीं? क्या ऊपर तक मजबूत पकड़ है? या फिर सब कुछ जानते हुए भी आंखें बंद कर ली गई हैं? गांव से लेकर जिला मुख्यालय तक अब निष्पक्ष जांच की मांग उठने लगी है। लोग कह रहे हैं कि अगर सचिवों की पीड़ा और चर्चाओं की जांच हो जाए तो कई बड़े राज सामने आ सकते हैं। अब देखना होगा… यह मामला सिर्फ चर्चाओं तक सीमित रहेगा या भ्रष्टाचार के इस खेल पर कभी कार्रवाई भी होगी? कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा अर्चना* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट