कवर्धा

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने साधराम यादव लालपुर गांव के समाज प्रमुख गजेलाल यादव को हैलीकॉप्टर में अपने साथ बैठाकर रायपुर ले उड़े उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा की सादगी व्यवहार की हो रही चर्चा

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने साधराम यादव लालपुर गांव के समाज प्रमुख गजेलाल यादव को हैलीकॉप्टर में अपने साथ बैठाकर रायपुर ले उड़े

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा की सादगी व्यवहार की हो रही चर्चा

कवर्धा,डी एन योगी कबीर क्रांति

कवर्धा,,,। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा गुरूवार को कवर्धा के लालपुर निवासी मृतक सादराम यादव के गांव के समाज प्रमुख श्री गजेलाल यादव को हेलीकॉपटर में बैठाकर अपने साथ रायपुर ले गए। उन्होंने श्री यादव से गांव का हाल-जाना। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा की इस सादगी और सरल व्यवहार की जिले में बहुत सराहना हो रही है।
उल्लेखनी है कि उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा गुरुवार को कवर्धा के एक दिवसीय प्रवास पर आए थे। उन्होंने जिला कार्यालय के सभाकक्ष मृतक स्व. श्री साधराम के परिजनों से भेंट मुलाकात कर की। साथ ही जिले के आठ दिव्यांगजनों को पेट्रोल चलित ट्रायसायकल प्रदान किए थे। कार्यक्रम के बाद जिला कार्यालय के सभाकक्ष में ग्राम लालपुर निवास स्व. साधराम के परिजन के साथ यादव समाज के जिलाध्यक्ष श्री गजेलाल यादव ने उपमुख्यमंत्री से भेंट मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अपने साथ यादव समाज के जिलाध्यक्ष श्री गजेलाल यादव को हेलीकॉपटर में बैठाकर रायपुर ले गए। हेलीकॉपटर में सफर के दौरान उपमुख्यमंत्री ने श्री यादव से क्षेत्रविकास सहित विभिन्न विषयों में चर्चा भी की।

Spread the love

Related Articles

Back to top button