05 वर्षो से फरार अभियुक्त स्थाई वारंटी को सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।

05 वर्षो से फरार अभियुक्त स्थाई वारंटी को सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मोनिका सिंह परिहार, उप. पुलिस अधीक्षक (अजाक.) श्री बी. आर. मंडावी के मार्गदर्शन पर स्थायी वारंटी के तामिली हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री मुकेश सोम के कुशल नेतृत्व में टीम गठित कर माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कवर्धा के प्रकरण क्रमांक- 1130/2015 धारा,138 भा.द.वि. के स्थायी वारंटी मंगल सिंह पिता पंचराम उम्र 41 वर्ष साकिन अमेरा (मगरवाडा़) जिला कबीरधाम जो विगत 05 वर्षो से फरार था। जिसका पतासाजी कर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय जिला न्यायालय कबीरधाम के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री मुकेश सोम के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली टीम का सराहनीय योगदान रहा।



