Uncategorized

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट बोड़ला जनपद पंचायत में सियासी हलचल के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ लाया जा रहा अविश्वास प्रस्ताव फिलहाल टल गया है। बताया जा रहा है कि कुल 22 जनपद सदस्य अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के कथित मनमाने रवैये से नाराज थे और आज अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जाना था। लेकिन इससे पहले ही प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के हस्तक्षेप के बाद स्थिति बदल गई। उन्होंने नाराज सदस्यों से चर्चा कर उन्हें समझाइश दी, जिसके बाद सभी सदस्य शांत हो गए और फिलहाल अविश्वास प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ाया गया। सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान संगठन और शासन स्तर पर समन्वय बनाए रखने की बात कही गई। साथ ही जनपद में विकास कार्यों को प्रभावित न होने देने पर भी जोर दिया गया। हालांकि अंदरूनी नाराजगी अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है, ऐसे में आने वाले समय में स्थिति फिर बदल सकती है। फिलहाल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी सुरक्षित मानी जा रही है। आगे की अपडेट के लिए जुड़े रहें कबीर क्रांति न्यूज़ के साथ।

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
बोड़ला जनपद पंचायत में सियासी हलचल के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है।
जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ लाया जा रहा अविश्वास प्रस्ताव फिलहाल टल गया है। बताया जा रहा है कि कुल 22 जनपद सदस्य अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के कथित मनमाने रवैये से नाराज थे और आज अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जाना था।
लेकिन इससे पहले ही प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के हस्तक्षेप के बाद स्थिति बदल गई। उन्होंने नाराज सदस्यों से चर्चा कर उन्हें समझाइश दी, जिसके बाद सभी सदस्य शांत हो गए और फिलहाल अविश्वास प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ाया गया।
सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान संगठन और शासन स्तर पर समन्वय बनाए रखने की बात कही गई। साथ ही जनपद में विकास कार्यों को प्रभावित न होने देने पर भी जोर दिया गया।
हालांकि अंदरूनी नाराजगी अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है, ऐसे में आने वाले समय में स्थिति फिर बदल सकती है। फिलहाल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी सुरक्षित मानी जा रही है।
आगे की अपडेट के लिए जुड़े रहें कबीर क्रांति न्यूज़ के साथ।

Spread the love

Related Articles

Back to top button