कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट मय ज्ञ *कबीरधाम पुलिस की त्वरित कार्यवाही महिला से मारपीट कर हत्या करने वाली आरोपी गिरफ्तार।* *पुलिस ने उचित वैधानिक कार्रवाई कर पहुंचाया सलाखों के भीतर।* कवर्धा**जिला कबीरधाम के थाना कुकदूर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोकनी में घटित एक महिला की संदिग्ध मृत्यु के मामले में पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण का शीघ्र खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 27.04.2026 को जिला अस्पताल कवर्धा में उपचार के दौरान सोनकली बैगा, पति जेठूराम बैगा, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम रोकनी की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना कवर्धा में प्रारंभिक रिपोर्ट दर्ज की गई तथा घटना स्थल थाना कुकदूर क्षेत्राधीन होने से मर्ग कायम कर विस्तृत जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मृतिका का अपने पड़ोस में रहने वाले अर्जुन बैगा के साथ अवैध संबंध था। दिनांक 21.04.2026 को अर्जुन बैगा की पत्नी मंदाकिनी बैगा द्वारा दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने के पश्चात विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई। विवाद के दौरान आरोपी मंदाकिनी बैगा ने आवेश में आकर बांस के डंडे से मृतिका के साथ मारपीट की थी, जिससे उसे गंभीर आंतरिक चोटें आईं। घायल अवस्था में अपने पति के घर पहुंची, जहां परिजनों द्वारा उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मंदाकिनी बैगा, पति अर्जुन बैगा, निवासी ग्राम रोकनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। यह संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री भूपत सिंह, के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री संग्राम सिंह व थाना कवर्धा पुलिस टीम, तथा थाना कुकदुर पुलिस टीम का सराहनीय भूमिका रही। Spread the love Post navigation कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ पाकिस्तान में न्यायपालिका पर बड़ा सवाल! फर्जी लॉ डिग्री के सहारे 5 साल तक हाई कोर्ट में फैसले सुनाता रहा जज पड़ोसी देश पाकिस्तान से सामने आया हैरान कर देने वाला मामला— जस्टिस तारिक महमूद जहांगीरी पर नकली लॉ डिग्री के आधार पर न्यायिक कार्य करने का गंभीर आरोप साबित हुआ है। क्या है पूरा मामला? दिसंबर 2020 में हाई कोर्ट के जज नियुक्त 5 वर्षों तक सुनाते रहे अहम फैसले सितंबर 2025 से न्यायिक कार्यों से रोके गए अदालत ने कई बार मांगे मूल दस्तावेज और लिखित जवाब लेकिन जस्टिस जहांगीरी कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर सके कोर्ट का सख्त रुख— “कई अवसर देने के बावजूद असली दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए,” जिसके बाद उन्हें न्यायिक कार्य से अलग कर दिया गया। न्याय व्यवस्था पर करारा तमाचा! जब जज ही फर्जी निकले, तो आम जनता को न्याय कैसे मिलेगा? यह मामला न केवल व्यक्ति विशेष पर, बल्कि पूरी न्यायिक प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करता है। न्याय के मंदिर में फर्जीवाड़ा—पूरे देश में मचा हड़कंप! कबीर_क्रांति ब्रेकिंग_न्यूज़ पाकिस्तान फर्जी_जज नकली_डिग्री न्यायपालिका_पर_सवाल नाथ समाज की गौरव बेटी ने बढ़ाया समाज का मान कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट नाथ समाज के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि अलका योगी, पुत्री दुर्गा दत्त जी योगी, निवासी ग्राम जयरामपुरा, जयपुर का “नर्सिंग ऑफिसर” पद पर अंतिम रूप से चयन हुआ है। उनकी इस शानदार सफलता ने न केवल परिवार बल्कि पूरे नाथ समाज का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और संघर्ष का परिणाम है, जो समाज की बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी। समस्त नाथ समाज की ओर से अलका योगी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं। बाबा श्री गोरखनाथ जी महाराज की कृपा सदा समाज की प्रतिभाओं पर बनी रहे और वे निरंतर सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें। हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ,, डी एन योगी संपादक ,कबीर क्रांति समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे,, 9425558295