कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कवर्धा। भोरमदेव जंगल सफारी के शुभारंभ को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पहली बार इतने बड़े सरकारी आयोजन का शुभारंभ सुबह 8 बजे रखा गया है, जिससे आम लोगों की भागीदारी पर सवाल उठ रहे हैं। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन एवं जलवायु मंत्री केदार कश्यप के शामिल होने की जानकारी है, लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि स्थानीय पंडरिया विधायक का नाम सूची से गायब बताया जा रहा है, जिससे राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम की सूचना भी अंतिम समय में जारी की गई, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या वन विभाग और DFO किसी कमी को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं, या फिर केवल औपचारिकता निभाकर वाहवाही लेने की तैयारी है। इतने कम समय में प्रचार-प्रसार नहीं होने से आम जनता तक जानकारी नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में सवाल यह भी है कि क्या यह सफारी वास्तव में पर्यटन को बढ़ावा दे पाएगी या फिर सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाएगी। अब देखने वाली बात होगी कि भोरमदेव जंगल सफारी का यह सफर सफल होता है या फिर शुरुआत से ही सवालों के घेरे में घिर जाता है। बड़ी खबर पर नजर बनी रहे… , पढ़ते रहिए कबीर क्रांति

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कवर्धा। भोरमदेव जंगल सफारी के शुभारंभ को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पहली बार इतने बड़े सरकारी आयोजन का शुभारंभ सुबह 8 बजे रखा गया है, जिससे आम लोगों की भागीदारी पर सवाल उठ रहे हैं।

कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन एवं जलवायु मंत्री केदार कश्यप के शामिल होने की जानकारी है, लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि स्थानीय पंडरिया विधायक का नाम सूची से गायब बताया जा रहा है, जिससे राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम की सूचना भी अंतिम समय में जारी की गई, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या वन विभाग और DFO किसी कमी को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं, या फिर केवल औपचारिकता निभाकर वाहवाही लेने की तैयारी है।

इतने कम समय में प्रचार-प्रसार नहीं होने से आम जनता तक जानकारी नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में सवाल यह भी है कि क्या यह सफारी वास्तव में पर्यटन को बढ़ावा दे पाएगी या फिर सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाएगी।

अब देखने वाली बात होगी कि भोरमदेव जंगल सफारी का यह सफर सफल होता है या फिर शुरुआत से ही सवालों के घेरे में घिर जाता है।

बड़ी खबर पर नजर बनी रहे…

, पढ़ते रहिए कबीर क्रांति

Spread the love

Related Articles

Back to top button