*साइबर अपराधों से बचाव और महिला एवं बाल सुरक्षा पर जोर* *कबीरधाम पुलिस का साइबर जागरूकता कार्यक्रम* *पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय महाराजपुर में बच्चों को दिए गए डिजिटल सुरक्षा के मूलमंत्र* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ पढ़िए डी एन योगी की रिपोर्ट
*साइबर अपराधों से बचाव और महिला एवं बाल सुरक्षा पर जोर*
*कबीरधाम पुलिस का साइबर जागरूकता कार्यक्रम*
*पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय महाराजपुर में बच्चों को दिए गए डिजिटल सुरक्षा के मूलमंत्र*
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ पढ़िए डी एन योगी की रिपोर्ट
कवर्धा**कबीरधाम पुलिस ने प्रधानमंत्री श्री केंद्रीय विद्यालय, महाराजपुर कवर्धा में विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।
*डिजिटल सुरक्षा के मूलमंत्र:*
– इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने
– मजबूत पासवर्ड बनाने और उन्हें किसी के साथ साझा न करने
– ओटीपी या बैंकिंग डिटेल्स साझा न करने
– सोशल मीडिया पर अज्ञात व्यक्तियों से दूरी बनाने
– संदिग्ध लिंक या ई-मेल पर क्लिक न करने
– गेमिंग प्लेटफॉर्म्स पर सावधानी बरतने
– ऑनलाइन क्लासेस में सुरक्षा के उपायों के बारे में बताया गया
*साइबर अपराधों से बचाव:*
– साइबर बुलिंग, फर्जी प्रोफाइल बनाकर धोखाधड़ी, फिशिंग, साइबर ठगी, लॉटरी या इनाम के नाम पर धोखा, नौकरी एवं कर्ज के झांसे, पोर्नोग्राफी, ऑनलाइन गेम्स की लत और डिजिटल धोखाधड़ी जैसे अपराधों से बचने के लिए जागरूक रहने की आवश्यकता है।
*महिला एवं बाल सुरक्षा:*
– महिला एवं बच्चों संबंधी अपराधों की रोकथाम और सुरक्षा के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा “अभिव्यक्ति ऐप” बनाया गया है।
– इस ऐप के माध्यम से कोई भी महिला या बच्चा अपनी शिकायत सीधे पुलिस तक सुरक्षित तरीके से पहुँचा सकता है।
*कार्यक्रम का उद्देश्य:*
– विद्यार्थियों को जिम्मेदार नेटिजन बनाना
– डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का सकारात्मक और सुरक्षित उपयोग करना
– भविष्य में उन्हें साइबर अपराधों से बचाव के लिए सक्षम बनाना
*कबीरधाम पुलिस का साइबर जागरूकता कार्यक्रम*
*बच्चों को दिए गए डिजिटल सुरक्षा के मूलमंत्र*
*साइबर अपराधों से बचाव और महिला एवं बाल सुरक्षा पर जोर*




