कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज *छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन कबीरधाम*

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज
*छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन कबीरधाम*
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन कबीरधाम एवं टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि मंडल जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों हेतु बीमा कवर एवं टेट अनिवार्यता को समाप्त करने के मुद्दे को लेकर कार्यालय कलेक्टर कबीरधाम पहुंचकर अतिरिक्त कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री विनय कुमार पोयाम जी को माननीय शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं शिक्षा सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन एवं टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर एवं टीम के मार्गदर्शन में आज कबीरधाम के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से शासन से मांग किया है कि निर्वाचन कार्य के समान जनगणना भी एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है अतः जिले के शिक्षक कर्मचारियों को जो मई माह के भीषण गर्मी व हीट वेव के बीच विषम परिस्थितियों मे घर घर जाकर जनगणना में प्रगणक व सुपरवाइजर के रूप में ड्यूटी करेंगे उसे सुरक्षा कवच के रूप में बीमा कवर प्रदान किया जाए साथ ही टेट परीक्षा की अनिवार्यता को समाप्त कर आरटीई अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (शिक्षक पात्रता परीक्षा )से छूट प्रदान कर राहत दिया जाए ।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा ,कार्यकारी जिला अध्यक्ष केसलाल साहू ,ब्लॉक अध्यक्ष कवर्धा लोकेंद्र चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष नवीन ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष बोडला धर्मूदास कुर्रे,सक्रिय पदाधिकारीगण जे एल बंछोर, शंकर लाल पाली, टीकाराम सोनकर शैलेंद्र सिंह राजपूत ,संजय साहू सहित जिले के शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।

Spread the love

Related Articles

Back to top button