केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 101 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मनित किया जनसंपर्क जिला कार्यालय के कबीरधाम में पदस्थ सूचना सहायक ग्रेड 01 श्री गुलाब डड़सेना, कम्प्यूटर ऑपरेट श्री चम्पा लाल ढाले उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुए कवर्धा,। प्रदेश के वन,परिवहन, आवास, पर्यावरण एवं विधि विधायी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज कबीरधाम जिले के कवर्धा में आयोजित गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के मुख्य समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 102 अधिकारी-अधिकारी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मंत्री श्री अकबर ने जिला जनसंर्पक कार्यालय में पदस्थ सूचना सहायक श्री गुलाब डड़सेना और उनके सहयोगी कम्यूटर ऑपरेटर श्री चम्पा लाल ढाले सहित पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला पंचायत, कृषि तथा अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।इस अवसर पर कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण, पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह,अपर कलेक्टर श्री जेके ध्रुव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजय दयाराम के., नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, वन मण्डलाधिकारी श्री दिलराज प्रभाकर, प्रमुख रूप से उपस्थित थे। Spread the love Post navigation भूपेश सरकार सबसे झूठी सरकार – डॉ. रमन सिंह कलेक्ट्रेट में जिलाधीश श्री अवनीश कुमार ने फहराया तिरंगा