कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट** अजय चंद्राकर के भाई के ठिकानों पर ED का छापा — सियासत में भूचाल!** प्रदेश में यह चर्चा भी जोरों पर है कि विधानसभा में सरकार के खिलाफ सबसे ज्यादा सवाल उठाने वाले दमदार नेता अजय चंद्राकर के करीबी लोगों पर कार्रवाई ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है।**

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट**
अजय चंद्राकर के भाई के ठिकानों पर ED का छापा — सियासत में भूचाल!**
प्रदेश में यह चर्चा भी जोरों पर है कि विधानसभा में सरकार के खिलाफ सबसे ज्यादा सवाल उठाने वाले दमदार नेता अजय चंद्राकर के करीबी लोगों पर कार्रवाई ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है।**
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर के परिवार तक जांच की आंच पहुंचा दी है।
सोमवार सुबह ED की टीम ने उनके चचेरे भाई भूपेंद्र चंद्राकर के ठिकानों पर छापा मारा।
इसके साथ ही पूर्व राइस मिल अध्यक्ष रोशन चंद्राकर के ठिकानों पर भी एक साथ दबिश दी गई।
भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़ा है मामला!
सूत्रों के मुताबिक, यह पूरी कार्रवाई बहुचर्चित भारत माला परियोजना से जुड़े कथित घोटाले की जांच के तहत की जा रही है। इस मामले में पहले भी कई बड़े खुलासे हो चुके हैं और अब जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
दस्तावेज और डिजिटल सबूत खंगाल रही ED
ED की टीम मौके पर मौजूद रहकर महत्वपूर्ण दस्तावेज, लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड और डिजिटल सबूतों की गहन जांच कर रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस केस में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं।
सियासी तंज भी तेज
प्रदेश में यह चर्चा भी जोरों पर है कि विधानसभा में सरकार के खिलाफ सबसे ज्यादा सवाल उठाने वाले दमदार नेता के करीबी लोगों पर कार्रवाई ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है।
फिलहाल बड़ा सवाल:
क्या ये सिर्फ जांच है या सियासत का नया मोड़?
अपडेट के लिए जुड़े रहिए — कबीर क्रांति के साथ




