कवर्धादुर्ग

कलेक्टर ने शीत लहर और बारिश में जिले के वनांचल क्षेत्रों के धान खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया

उपार्जन केन्द्रों में रखे धान की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर

खरीदी कार्य से जुड़े अधिकारियों को गंभीरता से दायित्व निर्वहन करने के निर्देश

कलेक्टर ने आश्रम में आदिवासी बच्चों के साथ भोजन किया

कवर्धा,  कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने पिछले दिनों से चल रहे शीतलहर और बेमौसम बारिश के बीच कबीरधाम जिले के बैगा आदिवासी बाहुल पंडरिया विकासखण्ड के सुदूरू और दुर्गम वनांचल क्षेत्रों में संचालित कुकदूर, पंडरीपानी, बदना के स्वास्थ्य केन्द्र, आश्रम, छात्रावास, स्कूल और कपरी गोडान, ककदूर, और चांटा के धान खरीदी उपर्जान केन्द्रों का अकास्मिक रूप से निरीक्षण किया।

कलेक्टर श्री शरण ने पंडरिया विकासखण्ड के वनांचल क्षेत्र कपरीगोडान, ककदूर, और चांटा के धान खरीदी उपर्जान केन्द्रों का अकास्मिक रूप से निरीक्षण करते हुए कहा कि जिले के सभी 86 धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से समर्थन मूल्य पर क्रय किए गए धान की आकस्मिक बारिश से बचाव का समुचित प्रबंध और क्रय किए गए धान का उसी दिन निर्देशानुसार स्टेकिंग हो यह सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शासन की प्राथमिकता का महत्वपूर्ण कार्य है। धान खरीदी कार्य से जुड़े सभी अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि खरीदी कार्य, सुरक्षा, परिवहन, रख-रखाव से संबंधित किसी भी स्तर पर लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

खरीदी केन्द्र में संग्रहित धान सुरक्षित रखेः- कलेक्टर ने धान खरीदी कार्य के सुपरवाईजर सहित अन्य अधिकारियों से कहा कि वे खरीदी केन्द्र में संग्रहित धान को सुरक्षित रखें, सभी स्टेकिंग के नीचे भूसे की मोटी परत बनाएं और पालीथिन से ढंककर रखें। पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज की व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि धान के नीचे बारिश से गीला होने की आशंका न रहें।

कलेक्टर ने कपरीगोडान समिति प्रबंध पर कड़ी नाराजगी जताई, शोकॉज नोटिस देने के निर्देश

कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने कपरीगोडान धान उर्पाजन केन्द्र का निरीक्षण में वहां मिली अव्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होने कहा कि धान खरीदी शासन की सर्व प्राथमिकता में शामिल है। किसानों से खरीदी की गई धान को बेमौसम बारिश से बचाने की हम सबकी जिम्मेदारी हैं। लगातार निर्देशों के बाद धान को सुरक्षा प्रदान नहीं करना समिति की लापरवाहीं को प्रदर्शित करती है। उन्होने जिला नोडल अधिकारी व एसडीएम को समिति प्रबंधक के उपर कडी कार्यवाही करने और समिति के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पंडरिया एसडीएम श्री प्रकाश टण्डन, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक जिला नोडल अधिकारी श्री बद्री चन्द्रवंशी,जनपद सीईओ और बीएमओ सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

*कलेक्टर ने आश्रम में आदिवासी बच्चो के साथ भोजन किया, छात्रावास के मरम्मत के लिए 6 लाख देने सैद्धांतिक सहमति*

कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने पंडरिया विकासखण्ड के अकास्मिक निरीक्षण के दौरान कुकूदर में संचालित प्रीमैट्रिक बालक छात्रावास पहुंचे। वहां उन्होने भवन का निरीक्षण किया और छात्रावास के बच्चों के साथ बैठकर भोजन भी किया। कलेक्टर ने वहां बच्चों से चर्चा करते पढ़ाई के बारे में जानकारी ली तथा वहां उपलब्ध संसाधनां के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होने चर्चा के बाद भवन के साज-सज्जा तथा मरम्मत कार्य के लिए 6 लाख रूपए के अंदर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

Spread the love

Related Articles

Back to top button