कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा में युवक की हत्या का मामला – आरोपी की तलाश तेज सूचना देने वाले को मिलेगा 10,000 रुपये का इनाम

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी.एन. योगी की रिपोर्ट
कवर्धा में युवक की हत्या का मामला – आरोपी की तलाश तेज
सूचना देने वाले को मिलेगा 10,000 रुपये का इनाम
कबीरधाम जिले के थाना कवर्धा क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्या कांड में पुलिस ने बड़ी घोषणा की है। मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए 10 हजार रुपये के नगद इनाम की घोषणा की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 26 घोठिया रोड कवर्धा निवासी सत्यम दास मानिकपुरी (उम्र 27 वर्ष) की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अपराध क्रमांक 30/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। घटना के बाद से अज्ञात आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार जुटी हुई है।
पुलिस अधीक्षक की उद्घोषणा
पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) ने पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 80-ए के तहत घोषणा करते हुए कहा है कि –
जो भी व्यक्ति आरोपी के बारे में पुख्ता सूचना देगा
या आरोपी को गिरफ्तार कराने में मदद करेगा
या ऐसी जानकारी देगा जिससे आरोपी की कानूनी गिरफ्तारी संभव हो सके
उसे 10,000 रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
सूचना देने के लिए संपर्क करें
• थाना कवर्धा: 94791-91271
• पुलिस कंट्रोल रूम कबीरधाम: 07741-232844
• मोबाइल: 9479192499
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को आरोपी के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।
कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हत्या के आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे,, 9425558295




