कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट** ग्राम बैजलपुर और डोमसरा में 17 मई को होगा समाधान शिविर का आयोजन

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट**

ग्राम बैजलपुर और डोमसरा में 17 मई को होगा समाधान शिविर का आयोजन

कवर्धा । शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार अंतर्गत 17 मई को बोड़ला विकासखंड के ग्राम बैजलपुर और पंडरिया विकासखंड के ग्राम डोमसरा में समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। ग्राम बैजलपुर अंतर्गत बैजलपुर, सिंघारी, बोरिया, अंधरीकछार, खण्डसरा, मडमडा, छांटा, कबराटोला, महली, अचानकपुर, भलपहरी, कामाडबरी, खडौदाखुर्द, खरिया मुडघूसरी मैदान को शामिल किया गया है। इसी तरह ग्राम डोमसरा अंतर्गत मैनपुरा, रेहंटाखुर्द, महली, नवागांव हट्टा, पडकीकला, डोमसरा, सुरजपुराकला, खैरझिटीनया, नानापुरी, कोडापुरी, नरौली, डबरी, खरहट्टा, बघर्रा, भूवालपुर को शामिल किया गया है।समाधान शिविर में लोग अपनी मांगों एवं समस्याओं के निराकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही नए आवेदन भी प्रस्तुत कर सकते हैं। शिविर में सुशासन तिहार के अंतर्गत कि पहले चरण में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी भी विभागों के अधिकारियों द्वारा दिया जाएगा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button