छत्तीसगढ़िया ओलंपिकः नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने किया शुभारंभ
गेडी, फुगडी, दौड प्रतियोगिता में भाग लिए प्रतिभागी

छत्तीसगढ़िया ओलंपिकः नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने किया शुभारंभ
गेडी, फुगडी, दौड प्रतियोगिता में भाग लिए प्रतिभागी
कवर्धा-सरदार पटेल मैदान में आज राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर ‘छत्तीसगढ़िया ओलंपिक‘‘का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने किया। शुभारंभ करते हुए नपाध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक से छत्तीसगढ़ की अलग से पहचान बनी है आज से ओलम्पिक का शुभारंभ हुआ है जो 22 जुलाई तक चलेगा। इसके पश्चात् यहां से विजेता प्रतिभागी जोन स्तर, जिला स्तर, संभाग स्तर व राज्य स्तर में खेलने का मौका मिलेगा। नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने सभी विजेता प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी व अधिक से अधिक संख्या प्रतियोगिता में भाग लेने को कहा।
छत्तीसगढ़ में पांरपरिक खेलों का विशेष महत्व-ऋषि कुमार शर्मा
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमर संस्कृति, हमर पंरपंरा जिसे लोग भुलने गये थे जिसे जीवित व इस पारंपरिक खेल को आगे बढ़ाये जाने के करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ पूरे छत्तीसगढ़ में किया गया है। राजीव युवा मितान क्लब स्तर, ब्लाक स्तर, जिला स्तर, संभाग स्तर, राज्य स्तर पर खेलों का आयोजन पूरे तीन महिने तक होना है। उन्होनें कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति व सभ्यता और विशिष्ट पहचान यहां की ग्रामीण परंपराओं और रीति रीवाजों से है। इसमें पारंपरिक खेलों का विशेष महत्व है। पिछले कुछ वर्षों में छत्तीसगढ़ के इन खेलों को लोग भूलते जा रहे थे। खेलों को जीवंत रखने, आने वाली पीढ़ी से इनको अवगत कराने के लिए छत्तीसगढ़ियां ओलंपिक खेलों की शुरूआत की गई है।
इस मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता एम.एल.कुर्रे, अजय सिंह ठाकुर, पी.टी.आई., सहित अधिक संख्या में अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छता दीदी व प्रतियोगिता के प्रतिभागीगण उपस्थित रहे।


