कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़** छत्तीसगढ़ का बजट घोर निराशाजनक – महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा अनंत का बड़ा बयान

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़**
छत्तीसगढ़ का बजट घोर निराशाजनक – महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा अनंत का बड़ा बयान
छत्तीसगढ़ के बजट को लेकर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कबीरधाम श्रीमती सीमा अनंत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश की जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा, बल्कि हर वर्ग के साथ उपेक्षा का व्यवहार किया गया है।
महिलाओं के लिए निराशा
महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और रोजगार को लेकर कोई ठोस नीति या नई योजना का उल्लेख नहीं किया गया।
युवा वर्ग ठगा हुआ महसूस कर रहा है
प्रदेश के युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं, लेकिन बजट में न तो नई भर्तियों की घोषणा है और न ही रोजगार सृजन की कोई ठोस रणनीति।
किसान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की अनदेखी
कृषि और ग्रामीण विकास के लिए अपेक्षित प्रावधान नहीं किए गए। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का कोई स्पष्ट रोडमैप नजर नहीं आता।
मनरेगा पर भी संकट के संकेत
केंद्र की महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) योजना, जिसमें राज्यांश 40% बताया गया है, उसके लिए बजट में पर्याप्त राशि का उल्लेख नहीं होना चिंताजनक है। इससे मनरेगा के भविष्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सीमा अनंत का कहना है –
“कुल मिलाकर यह बजट संकल्प का नहीं, बल्कि शक का बजट है। प्रदेश की महिलाओं, युवाओं, किसानों और मजदूरों को इससे कोई ठोस राहत या दिशा नहीं मिली है।”
कबीरधाम

Spread the love

Related Articles

Back to top button