कवर्धा

सरकारी भूमि आबंटन में मोटी कमाई कर रहें हैं अधिकारी,,,,,,-बघेल

सरकारी भूमि आबंटन में मोटी कमाई कर रहें हैं अधिकारी,,,,,,-बघेल
कवर्धा-कवर्धा शहर के कीमती जमीन को अपने खास व्यक्ति को लीज में देने के लिए अधिकारी मोटी कमाई कर रहे है।जिला स्तर के राजस्व अधिकारियों के लिए मानो लॉटरी लग गया है।राजस्व विभाग के अधिकारियों ने खुलेआम निर्भय हो कर भ्रष्टाचार कर रहे हैं।तहसीलदार कवर्धा अपने एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए भ्रष्टाचार की सारी सीमा तब लांघ दी जब कलेक्टर कार्यालय के सामने वर्षों से खाली जमीन को उस व्यक्ति नाम पर कब्जा दिखाकर रातों-रात लीज में भूमि आबंटन का प्रकरण दर्ज कर आबंटन की तैयारी किया जा रहा है।
जबकि तहसीलदार कवर्धा ने अपने इश्तिहार आदेश दिनांक 25 जून 2020 को जारी पत्र में शासकीय रिक्त भूमि आबंटन करने के लिए आवेदन नागरिकों से आमंत्रित किए जाने उल्लेख किया गया था।परंतु उक्त खाली भूमि को अचानक अपने एक व्यक्ति के नाम पर वर्षों से काबिज बताकर लंबे समय के लिए लीज पर देने का प्रकरण दर्ज कर उक्त खाली जमीन को देने की तैयारी किया जा रहा है ताकि उक्त जमीन को प्रतिस्पर्धा से अलग कर अपने व्यक्ति को लाभ पहुंचाया जा सके।कलेक्टर कार्यालय के मुख्य गेट के बगल स्थित उक्त भूमि को किसी निजी व्यक्ति को लीज में नही देना चाहिए क्योंकि यहां पर आए दिन हड़ताल अथवा प्रदर्शनकारियों का जमावड़ा लगा रहता है इसके साथ ही उक्त खाली भूमि जनसमुदाय के उपयोग में आता है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button