कवर्धा

ब्रेकिंग न्यूज़ | कबीर क्रांति चिल्फी बैरियर पर अवैध वसूली का खौफनाक अंजाम! ट्रेलर ड्राइवर ने पेट्रोल डालकर की आत्मदाह की कोशिश कंटेनर नागालैंड पासिंग का बताया जा रहा है पुलिस को भनक तक नहीं मामला दबाने की कोशिश बैरियर कर्मचारी -से पैसे के नाम पर हुआ विवाद बैरियर प्रभारी ने फोन किया बंद कवर्धा। चिल्फी बैरियर पर कथित अवैध वसूली से तंग आकर एक ट्रेलर चालक द्वारा आत्मदाह की कोशिश किए जाने की सनसनीखेज खबर सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने का प्रयास किया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूत्रों का कहना है कि घटना के बाद मामले को दबाने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि हैरानी की बात यह है कि स्थानीय पुलिस को घटना की तत्काल जानकारी तक नहीं दी गई। घटना के बाद बैरियर प्रभारी का मोबाइल फोन बंद बताया जा रहा है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं— क्या बैरियर पर अवैध वसूली का खेल चल रहा था? क्या चालक मानसिक दबाव में था? पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी गई? घटना को दबाने की कोशिश किसके इशारे पर? यह मामला प्रशासन की कार्यप्रणाली और बैरियर व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। यदि आरोप सही हैं तो यह केवल अवैध वसूली नहीं, बल्कि एक व्यक्ति को आत्मघाती कदम उठाने तक मजबूर करने जैसा गंभीर विषय है। कबीर क्रांति इस पूरे मामले की तह तक जाएगा।?

ब्रेकिंग न्यूज़ | कबीर क्रांति
चिल्फी बैरियर पर अवैध वसूली का खौफनाक अंजाम!
ट्रेलर ड्राइवर ने पेट्रोल डालकर की आत्मदाह की कोशिश
कंटेनर नागालैंड पासिंग का बताया जा रहा है
पुलिस को भनक तक नहीं
मामला दबाने की कोशिश

बैरियर कर्मचारी -से पैसे के नाम पर हुआ विवाद
बैरियर प्रभारी ने फोन किया बंद
कवर्धा। चिल्फी बैरियर पर कथित अवैध वसूली से तंग आकर एक ट्रेलर चालक द्वारा आत्मदाह की कोशिश किए जाने की सनसनीखेज खबर सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने का प्रयास किया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
सूत्रों का कहना है कि घटना के बाद मामले को दबाने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि हैरानी की बात यह है कि स्थानीय पुलिस को घटना की तत्काल जानकारी तक नहीं दी गई।
घटना के बाद बैरियर प्रभारी का मोबाइल फोन बंद बताया जा रहा है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं—
क्या बैरियर पर अवैध वसूली का खेल चल रहा था?
क्या चालक मानसिक दबाव में था?
पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी गई?
घटना को दबाने की कोशिश किसके इशारे पर?
यह मामला प्रशासन की कार्यप्रणाली और बैरियर व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। यदि आरोप सही हैं तो यह केवल अवैध वसूली नहीं, बल्कि एक व्यक्ति को आत्मघाती कदम उठाने तक मजबूर करने जैसा गंभीर विषय है।
कबीर क्रांति इस पूरे मामले की तह तक जाएगा।?

Spread the love

Related Articles

Back to top button