निर्धारित मात्रा से अधिक शराब अवैध रूप से परिवहन करते तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे।

निर्धारित मात्रा से अधिक शराब अवैध रूप से परिवहन करते तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे।
आबकारी एक्ट धारा 34 ( 1 ) क आबकारी एक्ट के तहत तीन प्रकरण दर्ज।
कवर्धा,,कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली क्षेत्रातर्गत अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने दिशा निर्देश दिया गया था, इसी तारतम्य में दिनांक -17.10.2020 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि अवैध शराब बिक्री हेतु अधिक मात्रा में परिवहन किया जा रहा है उक्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक श्री मुकेश यादव द्वारा तत्काल कोतवाली टीम को रवाना किया गया, जिसमें आरोपी 01 अश्वनी पिता केशन टंडन उम्र 24 वर्ष साकिन घुघरी कला के विरूद्ध अपराध कमांक – 554/20 धारा 34 ( 1 ) क आबकारी एक्ट के तहत से कार्यवाही कर 23 पौवा देशी प्लेन मदिरा शीलबंद कीमती 1840 रूपये। 02 गोविदा पिता राम जायसवाल उम्र 30 वर्ष साकिन महराजपुर के विरूद्ध अपराध कमांक -555/20 धारा 34 ( 1 ) क आबकारी एक्ट के तहत 20 पौवा देशी प्लेन मंदिरा कीमती 1600 रूपये एवं 03 पाण्डातराई क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने ले जा रहे आरोपी झागराम भास्कर पिता बुधारी भास्कर उम्र 54 वर्ष साकिन सोढा थाना पाण्डातराई के विरुद्ध अपराध क्रमांक 556/2 धारा 34 ( 1 ) क आबकारी एक्ट से 17 पौवा देशी प्लेन मदिरा कीमती 1360 रूपये कुल 60 पौवा देशी प्लेन मदिरा कीमती 4800/ रूपये को जप्त किया गया, थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री मुकेश यादव के द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने लगातार गांजा , सट्टा , आबकारी एक्ट, की कार्यवाही किया जा रहा है, जिसकी नगर वासियों द्वारा सराहना की गई साथ ही लगातार पुलिस टीम की कार्यवाही से अपराधियों में भय का माहोल बना हुआ है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश यादव, प्रधान आरक्षक 245 हिरेन्द्र प्रताप . 251 अनुप चन्द्रवंशी , आर 337 राजेश्वर कोसरिया , 404 गज्जू सिंह . 848 प्रदीप निर्मलकर सैनिक 134 देवेन्द्र चंद्रवंशी का सराहनीय योगदान रहा है ।




