*बड़भागी हनुमान जी की सेवा और भक्ति से श्री राम जी भी ऋणी हो गये- पं आनंद उपाध्याय*
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की

कवर्धा**बड़े घुघरी कवर्धा- बड़े घुघरी में आयोजित तीन दिवसीय मानस प्रवचन के दूसरे दिन परम पूज्य शंकराचार्य जी के शिष्य धर्मान्सद पंडित आनंद उपाध्याय कवर्धा वाले ने कहा कि श्री राम चरित मानस में कई बडभागियों का वर्णन पूज्यपाद श्री तुलसी दास जी ने किया है पर उन सभी में श्री हनुमान जी महाराज के समान बडभागी कोई नहीं है भक्त हनुमान जी महाराज ने अपने सेवा और भक्ति से भगवान की बहुत सेवा की कठिन से कठिन कार्य को हनुमान जी महाराज ने किया है उनके अद्वितीय सेवाओं के कारण भगवान श्री राम जी भी हनुमान जी के ऋणी हो गये और कह दिये कि भरत भाई कपि से उरिन हम नाहीं। श्री हनुमान जी सीता जी का पता लगाये, लक्ष्मण जी के प्राण बचाए संजीवनी बूटी लाकर। अहिरावण महिरावण को मारकर वहां भी भगवान की रक्षा की लीला में। सुग्रीव और विभीषण को भगवान राम जी से मिलाये। हनुमान जी ने अपनी सेवा से संदेश दिया कि लक्ष्य पाने के पहले विश्राम नहीं करना चाहिए हो सकता है कि विराम के बहाने कोई बाधा आ जाये और हम भगवान की प्राप्ति रुपी लक्ष्य से भटक जायें। जो माता पिता की सेवा करता है वो बडभागी है माता पिता की सेवा करना हम सभी का कर्तव्य है माता पिता की सेवा से सब कुछ मिल जाता है भगवान का भी दर्शन हो सकता है पुण्डरीक के जैसे। सावधानी से कथा सुनकर ह्रदय में धारण करना चाहिए और जीवन में उतारना चाहिए तब पूर्ण लाभ होता है। यदि जीवन में कोई दुर्गुण है जैसे शराब, जुआं, मांसाहार आदि तो इसे छोड़ देना चाहिए तब हमारा जीवन सुखमय होगा और कथा का लाभ होगा।
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे,, 9425558295

Spread the love

You missed