कवर्धादुर्ग

सहसपुर लोहरा में बिना मास्क के बाहर घूमने वाले 46 व्यक्तियों पर हुईं कार्यवाही, 49 सौ रुपए का जुर्माना भरा, दो बाइक वालो पर भी हुई कार्यवाही

डी,एन, योगी कवर्धा,  कबीरधाम जिले में कोरोना वायरस के रोकथाम और नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन द्वारा काफी सख्ती बरती जा रही है।
नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में आज 29 अप्रैल को बगैर मास्क के घर से बाहर घूमने वाले 46 लोगों पर कार्यवाही की गई है। इसी तरह बाहर दो पहिये वाहन में तीन लोगों की सवारी करने वाले 2 बाइक चालको पर कार्यवाही की गई है। पुलिस, पालिका और राजस्व विभाग की संयुक्त दल द्वारा कार्यवाही करते हुए 4940 रुपए जुर्माना/दंड वसूली की गई। बिना मास्क के बाहर घूमने वाले व्यक्तियों को निःशुल्क मास्क प्रदान करते हुए घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाने की सलाह दी गई।

उल्लेखनीय है कि कोविड-19 कोरोना वायरस के नियंत्रण के लिए जारी आदेशो के तहत लॉक डाउन का पालन नही करने वाले, बिना मास्क के बाहर घूमने वाले, प्रतिबंध के बावजूद दुकान खोलने वाले और दो पहिये वाहन में तीन लोगों की सवारी करने वालो पर जिले के सभी नगरीय निकाय क्षेत्रो पर कार्यवाही की जा रही है।कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने जिले के सभी छः नगरीय निकायों में कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए बचाव हेतु जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए है। आदेश और निर्देशों का उल्लंघन करने वालो पर कार्यवाही करते के निर्देश दिए है। नगरीय निकायों क्षेत्रों में कार्यवाही करने के लिए राजस्व, पुलिस और नगरीय निकायों के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाई गई है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button