कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट ** सायबर पुलिस नारायणपुर की बड़ी सफलता ** “मोबाईल वापसी अभियान” के तहत 35 गुम मोबाईल लौटाए ** 5 लाख 38 हजार रुपये से अधिक मूल्य के मोबाईल बरामद

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

** सायबर पुलिस नारायणपुर की बड़ी सफलता
** “मोबाईल वापसी अभियान” के तहत 35 गुम मोबाईल लौटाए
** 5 लाख 38 हजार रुपये से अधिक मूल्य के मोबाईल बरामद
** सामुदायिक पुलिसिंग की दिशा में सराहनीय पहल
नारायणपुर पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग को सशक्त करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान “मोबाईल वापसी” के अंतर्गत सायबर पुलिस टीम को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 05 लाख 38 हजार रुपये से अधिक मूल्य के कुल 35 नग गुम मोबाईल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय साबद्रा (भा.पु.से.), श्री अजय कुमार (भा.पु.से.) एवं श्री सुशील कुमार नायक (रा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन में एक ओर जहां नक्सल विरोधी अभियानों में अभूतपूर्व सफलता मिल रही है, वहीं दूसरी ओर नागरिकों के हित में सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत किया जा रहा है।
जिले में सायबर सेल एवं थानों में लगातार प्राप्त हो रहे गुम मोबाईल एवं सायबर फ्रॉड संबंधी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए, उप पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत देवांगन, नोडल अधिकारी सायबर सेल के पर्यवेक्षण में गुम मोबाईलों की खोजबीन हेतु यह विशेष अभियान संचालित किया गया।
बरामद सभी मोबाईल फोन आज दिनांक 07.01.2026 को पुलिस अधीक्षक एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संबंधित मोबाईल स्वामियों को विधिवत सुपुर्दनामा पर सौंपे गए। अपने गुम मोबाईल वापस पाकर नागरिकों के चेहरों पर खुशी स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
** अभियान में इनकी रही अहम भूमिका
इस विशेष अभियान में
निरीक्षक दिनेश कुमार चन्द्रा,
सहायक उप निरीक्षक राजकुमार शोरी,
आरक्षक संदीप चौहान, जयलाल पोटाई, कमलेश साहू, आशीष ध्रुव, सुमित नाग, रामचन्द्र यादव एवं राजू बघेल
की सराहनीय भूमिका रही।
** नारायणपुर पुलिस की जनता से अपील
** मोबाईल गुम होने पर
तत्काल www.ceir.gov.in पोर्टल पर जानकारी दर्ज करें एवं नजदीकी थाना या सायबर सेल से संपर्क करें।
अपने मोबाईल का पासवर्ड/लॉक हमेशा सुरक्षित रखें।
सायबर फ्रॉड या बैंकिंग धोखाधड़ी की स्थिति में
तुरंत 1930 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें या
National Cyber Crime Reporting Portal – cybercrime.gov.in
पर 24 घंटे के भीतर शिकायत दर्ज करें।
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे,, 9425558295

Spread the love

Related Articles

Back to top button