*कबीरधाम में कांग्रेस का स्थापना दिवस गौरवपूर्ण वातावरण में मनाया गया* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
*कबीरधाम में कांग्रेस का स्थापना दिवस गौरवपूर्ण वातावरण में मनाया गया*
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
कवर्धा **कबीरधामकबीरधाम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस को गौरवपूर्ण वातावरण में मनाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम द्वारा स्थानीय कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री नवीन जायसवाल ने की।
इस अवसर पर वरिष्ठ 51 सदस्यों को तिलक लगाकर सुत की माला पहनाकर शाल भेंट किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डा स्व कोदूराम यदु के बारे में जीवन परिचय, जेल यात्रा एवं आजादी के पश्चात नई दिल्ली द्वारा प्रदत्त ताम्रपात्र प्रमाणपत्र, पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह द्वारा सम्मानपत्र तथा मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी व विभिन्न जिलों से प्राप्त सम्मान पत्र, मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रकाशित पुस्तक “स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का जीवन परिचय” की अंशावली के साथ साथ पी जी कॉलेज से तहसील ऑफिस कवर्धा सड़क मार्ग का नामकरण संबंधित छ ग़ शासन आदेश की प्रतिलिपि का एक एक सेट जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम अध्यक्ष श्री नवीन जायसवाल तथा शहर अध्यक्ष कवर्धा श्री अशोक सिंह को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डा स्व कोदूराम यदु के सुपुत्र डॉ नरेश कुमार यदु ने भेंट किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद किया और उनके बलिदान को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के इतिहास और इसके योगदान को याद किया।



