श्रावण मास के अंतिम सोमवार को उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अमरकंटक में किए मां नर्मदा के दर्शन** नर्मदा कुंड और जलेश्वर माहदेव में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कवर्धा, 24 अगस्त 2026। श्रावण मास के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मध्यप्रदेश के पवित्र नर्मदा नगरी अमरकंटक पहुंचकर मां नर्मदा के दर्शन किए। उन्होंने नर्मदा उद्गम स्थल स्थित नर्मदा कुंड में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने नर्मदा कुंड एवं नर्मदा उद्गम स्थल के पवित्र परिसर में पूजा-अर्चना कर मां नर्मदा का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात उन्होंने जलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेश और प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को अमरकंटक में धार्मिक आस्था का विशेष महत्व रहा। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के कल्याण और जनहित की कामना करते हुए मां नर्मदा से प्रार्थना की। Spread the love Post navigation कवर्धा विधायक विजय शर्मा की पहल से कवर्धा विधानसभा के 171 मेधावी विद्यार्थियों के हौसलों को मिलेगी नई उड़ान** कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को 5-5 हजार और कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को 10-10 हजार की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान करेंगे कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा** विद्यार्थियों के साथ प्राचार्य, एवं शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भी होंगे सम्मानित** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी जी समाचार अमरकंटक में कांवड़ियों के बीच पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा** मृत्युंजय आश्रम में कांवड़ियों को किया भोजन प्रसादी वितरण और उनके साथ बैठकर किया प्रसादी ग्रहण** भोरमदेव से अमरकंटक तक कांवड़ यात्रा के लिए की गई विशेष व्यवस्थाएं** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट