कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट चरडोंगरी स्कूल में बाल मेला… बच्चों की प्रतिभा का धमाकेदार प्रदर्शन!

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

चरडोंगरी स्कूल में बाल मेला… बच्चों की प्रतिभा का धमाकेदार प्रदर्शन!

कवर्धा**बाल दिवस के अवसर पर शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला चरडोंगरी में रंगारंग बाल मेले का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बच्चों ने अपनी रचनात्मकता दिखाते हुए विविध प्रकार की आकर्षक दुकानें लगाईं, जिन्हें देखकर हर कोई उत्साहित नज़र आया।

मेले में ग्राम पंचायत चरडोंगरी की सरपंच महोदया, पंचायत प्रतिनिधि, दोनों विद्यालयों की शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, तथा पूरे गांव के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं आयोजन
** प्रधान पाठक विजय पांडे
** शिक्षक रामसागर वर्मा
** टंकेश्वर नाथ योगी
के मार्गदर्शन में किया गया।

गांववासियों ने बच्चों की मेहनत और उनकी प्रतिभा की जमकर सराहना की। पूरा कार्यक्रम बाल दिवस को समर्पित एक यादगार और आनंदमय उत्सव साबित हुआ।
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button