कवर्धा,नगर पालिका परिषद की लापरवाही एक महीने पूर्व शहर की समस्याओं को लेकर युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे द्वारा नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौपा गया था तथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गयी थी उसके बाद भी नगर पालिका के आला अफसरों की ये लापरवाही जो शहर की समस्याओं से रूबरू होने के बाद भी समस्याओ पर ध्यान नही दिया गया।
*_शहर की समस्याएं_*
1. शहर के सड़को पर प्रतिदिन मवेशियों के जमावड़ा हटा कर उन्हें कांजीहाउस में स्थापित किया जावे।
2. शहर के सभी वार्डो में शुद्ध जल सप्लाई किया जावे।
3. नगर पालिका परिषद भवन के बगल में महायमया मंदिर वाली गली में कई वर्षों से पानी जमा हो जाता है जिसका निराकरण अभी तक नही हुआ उसका निराकरण किया जावे।
4. वार्डो में छोटी नालियों की सफाई कर दवाइयों का छिड़काव किया जावे।
5.स्ट्रीट लाइट खराब होने पर तत्काल नया लाइट लगाया जावे।
6.शहर में नशेड़ियों के अड्डो को बंद किया जाए तथा महिला कमांडो की टीम जल्द ही फिर से बनाई जावे!

*रवि चंद्रवंशी*

Spread the love

You missed