सतनामी समाज के वरिष्ठ व पूर्व अध्यक्ष अगमदास अनंत ने माननीय मंत्री महोदय और सर्व समाज प्रमुख जिन्होंने जैत खाम स्थापित कराने में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग मिला आप सभी का हृदय से धन्यवादकिया है

कवर्धा,डी एन योगी
कवर्धा–छत्तीसगढ़ के धरती पवित्र भूमि गिरौदपुरी से पूरे देश और दुनिया मे सत अलख जगाने व ज्ञान के प्रकाश फैलाने वाले परम पूज्य बाबा गुरुघासीदास जी के सत्य के प्रतीक
जैतखाम नव वर्ष 2022 में पुनः ग्राम धरमपूरा में स्थापित हो गया हम सब के लिए पूरे मानव समाज के लिए गौरव की बात है पूज्य बाबा जी की कृपा हम सब पूरे समाज पर बनी रहे मैं बाबा जी से कामना करता हूँ प्रार्थना करता हूँ ,लंबे समय से सतनामी समाज के लोग जैतखाम स्थापित कराने में लगें थे जो पूरा हुआ समाज मे हर्ष व्याप्त है जैतखाम स्थापित कराने में हमारे क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक व छत्तीसगढ़ शासन वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री माननीय मो. अकबर के विशेष पहल से संभव हो पाया साथ मे सर्व समाज का सहयोग प्राप्त हुआ ! सतनामी समाज के वरिष्ठ व पूर्व अध्यक्ष अगमदास अनंत ने माननीय मंत्री महोदय और सर्व समाज प्रमुख जिन्होंने जैत खाम स्थापित कराने में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग मिला आप सभी का हृदय से धन्यवाद किया है
आने वाले समय हमारे कवर्धा जिले के सर्वागीण विकास व सुख शांति का मार्ग प्रशस्त होगा छत्तीसगढ़ की धरती में आपसी भाईचारा सदभाव सुख शांति को भंग करने वाले का कोई स्थान नही है छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सामाजिक व धार्मिक सदभावना, सौहार्दपूर्ण माहौल सरल सहज अपनापन आपस मे संजोकर रखना समाहित है जो हमेशा कायम रहेगा




