कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की** कबीरधाम — छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन की जिला स्तरीय बैठक
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की**
कबीरधाम — छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन की जिला स्तरीय बैठक
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन कबीरधाम की टीम ने आज जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कबीरधाम से मुलाकात कर शिक्षकों की विविध समस्याओं के निराकरण हेतु विस्तृत चर्चा की।
बैठक में मुख्य रूप से निम्न प्रमुख मांगें रखी गईं—
मुख्य मांगें
1 अप्रैल 2024 की स्थिति में जारी सहायक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची में त्रुटियाँ पाई गई हैं। फेडरेशन ने इसे सुधार कर शीघ्र पुनः जारी करने की मांग की।
जिले में लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूल संचालन समय में परिवर्तन करने का आग्रह किया गया।
शिक्षकों से जुड़े अन्य लंबित मुद्यों पर भी विस्तार से चर्चा की गई और शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताई गई।
उपस्थित प्रतिनिधि
मुलाकात के दौरान
प्रेम नारायण शर्मा,
महेश जयसवाल,
झुमुक लाल बंछोर,
मांडवी जी,
राम सिंह साहू,
निर्मलकर
सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट




