कवर्धा

*उपमुख्यमंत्री ने जनचौपाल में ग्रामीणों के संग बैठ की ग्राम के विकास पर चर्चा* *उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने गांव-गांव में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का किया त्वरित निराकरण* *उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने लोगों को एसआईआर के संबंध में दी विस्तृत जानकारी* *ग्राम शीतलपानी में नवीन पंचायत भवन का किया भूमिपूजन* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

*उपमुख्यमंत्री ने जनचौपाल में ग्रामीणों के संग बैठ की ग्राम के विकास पर चर्चा*

*उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने गांव-गांव में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का किया त्वरित निराकरण*

*उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने लोगों को एसआईआर के संबंध में दी विस्तृत जानकारी*

*ग्राम शीतलपानी में नवीन पंचायत भवन का किया भूमिपूजन*

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

कवर्धा/* उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र का गहन दौरा किया। जहां उन्होंने गांव-गांव में जनचौपाल का आयोजन किया। जहां खास बात यह थी कि वे अपने सरल सहज तरीके में ग्रामीणों के साथ जमीन पर सबके बीच बैठे। जहां ग्रामीणों ने अपने प्रतिनिधि को अपने बीच पाकर अपने मन की सभी बातें उपमुख्यमंत्री के सामने रख दीं। उपमुख्यमंत्री ने सभी से ग्राम का विकास करने के लिए आवश्यक कार्यों पर चर्चा की और सभी आवश्यक सुविधाओं के लिए कार्य करने का भरोसा दिलाया। सब उन्हें घेर कर ऐसे बैठे जैसे घर के बड़े को सब घेर कर बैठ जाते हैं, उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा भी सभी से इतनी आत्मीयता से मिले की सभी मंत्रमुग्ध हो गए।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्राम बालवाड़ी राजाढार, तरैयाबहरा, बोथी, झलमला एवं शीतलपानी में जनचौपाल का आयोजन किया। जहां स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों को भी उनके समक्ष रखा और उन्होंने सभी का त्वरित निराकरण किया। उन्होंने चिल्फी सर्किट हाउस में भी जनचौपाल लगाई जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुँचे, जहां उन्होंने प्रत्येक नागरिक की समस्या सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने अपने इस दौरे में ग्रामीणों को चुनाव आयोग द्वारा की जा रही एसआईआर प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी और सम्पूर्ण प्रक्रिया को समझाया और सभी को गलत तथ्यों एवं अफवाहों से सावधान रहने को कहा। उन्होंने सभी को एसआईआर के प्रावधानों के बारे में भी विस्तार से समझाया।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग अनुसार उपमुख्यमंत्री ने ग्राम शीतलपानी में नवीन पंचायत भवन निर्माण हेतु भूमिपूजन कर ग्रामवासियों को शुभकामनाएं दी।

Spread the love

Related Articles

Back to top button